Aaj ka Mausam 25 November 2025 LIVE: दिल्ली में कंपा देने वाली ठंड जारी, यूपी-बिहार में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: झारखंड में गुमला रहा सबसे ठंडा शहर
झारखंड के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। इस दौरान गुमला शहर राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्यभर में औसत न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates:शोपियां में शून्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंचा पारा
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दक्षिण कश्मीर का शोपियां शहर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया। इसके बाद पुलवामा दूसरा सबसे ठंडा शहर दर्ज हुआ। जहां न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: श्रीनगर की सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात हुई दर्ज
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बने रहने के कारण शीतलहर और तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात श्रीनगर की इस मौसम की दूसरी सबसे सर्द रात रही जब न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार की रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: यूपी में तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड
यूपी में अगले 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी महसूस होगी। सोमवार को 4 जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: राजस्थान में बारिश से बढ़ेगी ठंड
राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते तापमान में फिर से गिरावट आई है। सोमवार को सबसे ठंडा शहर फतेहपुर दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। अगले 2 दिनों में यहां बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। जिससे ठंड में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।दिल्ली में स्मॉग के कारण विजिबिलिटी में गिरावट
मुंबई में छाई स्मॉग की चादर
नोएडा का अधिकतम तापमान कितना रहेगा
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया है। दिन के समय तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़त हो सकती है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली की एक्यूआई
राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहा है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के सुबह 7 बजे के अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 363 रिकॉर्ड किया गया।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के दौरान कड़ाके की ठंड हो रही है। लेकिन दिन के समय खिली धूप दिल्ली वासियों को ठंड से राहत दे रही है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और दिसंबर की शुरुआत के साथ ही शीतलहर की शुरुआत होगी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में कड़ाके की ठंड का असर
बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह और देर रात के समय कोहरा छाया हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा
यूपी में सर्द हवाओं का दौर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस हो रही है। हालांकि दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे उस दौरान ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान कम होने के से शीतलहर की शुरुआत होगी।घर से निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट! दिल्ली के कई रास्तों पर लग सकता है भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में सिर्फ 15 लाख में होगा अपना घर! DDA की नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च, जानें कहां बने हैं फ्लैट्स
नोएडा में करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी
'वकीलों को सड़कों पर घसीटा, बच्चों पर लाठियां', पुलिस पर आरोपों से SC में गरमाया मामला, जानें CJI ने सुनवाई में क्या कहा?
क्या दिवाली से पहले दिल्ली में पटाखों पर लगेगी रोक, जानें Supreme Court ने आज क्या कहा?
© 2026 Times Horizon Private Limited
