LIVE
आज का मौसम, 24 May 2025 IMD Weather Forecast: चमक-गरज के साथ बौछारों से भीग रहा उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना
आज का मौसम 24 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में चल रहे बारिश और आंधी के दौर का सिलसिला फिलहाल बरकरार रहने वाला है। मौसम विभाग ने मानसून से पहले ही बहुत से इलाकों में झमाझम बारिश और आंधी को लेकर चेताया है। आज भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और बिहार में भी धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है।
आज का मौसम 24 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): गर्मी से तो राहत मिली है। तापमान भी सामान्य से कुछ कम है लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते समूचे उत्तर भारत में उमस बढ़ी हुई है। फिलहाल इससे कोई राहत भी मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग तमाम राज्यों के इलाकों में आने वाली बारिश और आंधी से लगातार आगाह कर रहा है। तो आइए IMD के हवाले से जानते हैं, कैसा है आज का मौसम।
MAY 24, 2025 19:22 IST
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
कल दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहद गर्म और शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
MAY 24, 2025 18:11 IST
MAY 24, 2025 17:22 IST
MAY 24, 2025 16:42 IST
Delhi Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में आज शाम का मौसम
दिल्ली में शाम के समय तापमान गर्म रह सकता है। हालांकि, IMD ने आज तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।
MAY 24, 2025 15:42 IST
MAY 24, 2025 15:08 IST
Aaj Ka Mausam LIVE: मानसून ने दी दस्तक
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज को केरल में दस्तक दे चुका है। मानसून सामान्य तारीख (1 जून) से करीब एक सप्ताह पहले ही आ गया है।
MAY 24, 2025 14:02 IST
Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: सीमावर्ती इलाकों के लिए रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले तीन दिन पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज बीकानेर संभाग में शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों पर नजर डालें तो शाम के समय आंधी तूफान विकसित होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी धूल भरी आंधी आने की संभावना है और हवा की गति को देखें तो 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
MAY 24, 2025 13:36 IST
Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: पश्चिमी राजस्थान में चल रही लू
IMD वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया, "पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान दक्षिण पश्चिमी राजस्थान यानी जैसलमेर में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बाड़मेर में भी 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। पूर्वी राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। फिलहाल पश्चिमी राजस्थान के अनेक स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, वहीं पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।"
MAY 24, 2025 12:08 IST
MAY 24, 2025 11:17 IST
Aaj Ka Mausam LIVE: गोवा में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें रविवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राज्य सरकार ने लोगों को नदियों और झरनों में न जाने की सलाह दी है। यह अलर्ट कल तक लागू रहेगा।
MAY 24, 2025 10:26 IST
MAY 24, 2025 09:29 IST
Lucknow Aaj Ka Mausam LIVE: 29 मई तक मिल रहे बारिश के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बारिश का सिलसिला 29 मई तक जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में आज तो बारिश की संभावना तो जताई ही जा चुकी है साथ ही रविवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।
यहां पढ़ें- यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम
यहां पढ़ें- यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम
MAY 24, 2025 08:22 IST
MAY 24, 2025 07:32 IST
Patna Aaj Ka Mausam LIVE: आज भी भीगेगा पटना
मौसम विभाग ने आज पटना में धूल भरी आंधी और बिजली की चमक-गरज के बीच बारिश की संभावना जताई है। पटना में आज का अधिकतम तापमान कल से 1 डिग्री अधिक बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
MAY 24, 2025 06:45 IST
यूपी में दिख रहे आंधी-बारिश के आसार
यूपी के अधिकांश इलाकों में आज बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में चमक-गरज के साथ बौछारों की भी संभावना है।
MAY 24, 2025 06:45 IST
राजस्थान में कहीं आंधी, कहीं लू
पूर्वी राजस्थान के अधिकतर इलाकों में आज बिजली गिरने और साथ ही झोंकेदार हवाओं (आंधी) की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव के साथ आंधी की संभावना जताई गई है।
MAY 24, 2025 06:45 IST
Aaj Ka Mausam Delhi LIVE: आज बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। आसमान में आज हल्के बादल छाए रहेंगे और तड़क-गरज के साथ हल्की बारिश भी होगी। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
MAY 24, 2025 06:44 IST
दिल्ली में चढ़ेगा पारा
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जो आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
MAY 24, 2025 06:44 IST
दिल्ली में कैसा था कल का तापमान
दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। इसी के साथ न्यूनतम तापमान भी 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
