LIVE
दिल्ली में बारिश की संभावना, अरुणाचल में 28 अगस्त तक अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बिगड़े मौसम से स्कूलों की छुट्टी
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जहां एक तरह बारिश से मौसम ठंडा और सुहावना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के लिए बारिश आफत बन गई है। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। झारखंड के कुछ इलाकों में जलभराव के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
उत्तर भारत में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली-यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं बारिश से लोगों को राहत मिल रही है, तो वहीं कई स्थानों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से बादल फटने की खबर सामने आ रही है, तो यूपी और झारखंड में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। नदियां उफान पर हैं और निचले क्षेत्रों में पानी भर रहा है, जिससे लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है।
AUG 24, 2025 18:58 IST
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: भारी बारिश से नागौर के स्कूलों की छुट्टी
राजस्थान के नागौर जिले में मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 25 और 26 अगस्त को जिले के सभी राजकीय, गैर-राजकीय विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के लिए अवकाश घोषित किया है।
AUG 24, 2025 18:41 IST
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: अरुणाचल में 28 अगस्त तक बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 28 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने रविवार को जारी एक बुलेटिन में बताया कि तवांग, पश्चिम कामेंग, पापुम पारे, लोअर सुबनसिरी, पश्चिम सियांग, दिबांग घाटी, अंजॉ और पूर्वी कामेंग जिलों में आज (रविवार को) बारिश होगी। तवांग, पश्चिम कामेंग, पूर्वी कामेंग, लोअर सुबनसिरी, सियांग और चांगलांग जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां गरज के साथ भारी बारिश की आशंका है।
AUG 24, 2025 18:03 IST
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: दिल्ली में फिर आएगी बारिश
दिल्ली में दोपहर को हुई बारिश के बाद, एक बार फिर बारिश की संभावना बनती दिख रही है। IMD ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आने वाले घंटों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।
AUG 24, 2025 17:23 IST
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: भारी बारिश के चलते जम्मू के स्कूल बंद
भारी बारिश की चेतावनी के बीच 25 अगस्त को जम्मू डिवीजन के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक तेज बारिश, बादल फटने, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है।नदी-नालों से दूर रहने और सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की गई है।
AUG 24, 2025 17:05 IST
AUG 24, 2025 16:13 IST
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: जम्मू कश्मीर में बिगड़ा मौसम
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही तेज बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। किश्तवाड़ समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, साथ ही बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
AUG 24, 2025 15:18 IST
AUG 24, 2025 14:24 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी
आईएमडी ने केरल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में कम दबाव प्रणाली के प्रभाव के कारण अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के अनुसार, 26 से 28 अगस्त तक कुछ स्थानों पर 24 घंटों में 7 मिमी से 11 मिमी तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी और मध्य केरल के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
AUG 24, 2025 13:11 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में जारी भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह तक कई जिलों में और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी बाबूराज पी.पी. ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 15 जिलों के लिए और मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 12 जिलों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।’’
AUG 24, 2025 13:10 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश
जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शनिवार रातभर हुई भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया। शीतकालीन राजधानी जम्मू में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 190.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो एक सदी में इस माह में हुई दूसरी सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले अगस्त में पांच अगस्त 1926 को सबसे अधिक 228.6 मिलीमीटर दर्ज की गई थी।
AUG 24, 2025 11:51 IST
AUG 24, 2025 10:23 IST
AUG 24, 2025 09:33 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में मंगलवार और बुधवार को बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल में मंगलवार (26 अगस्त) को त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन, बुधवार को, यह अलर्ट एर्नाकुलम के साथ-साथ त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों तक बढ़ाया जाएगा। आईएमडी ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्हें इस अवधि के दौरान केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप तटों पर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
AUG 24, 2025 08:29 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट
झारखंड में बारिश का कहर बरस रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड के गढ़वा, पलामू और चतरा में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
AUG 24, 2025 07:10 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पटना में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार की राजधानी पटना में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
AUG 24, 2025 07:10 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, एटा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोई, बांदा, जालौन, उन्नाव, हरदोई, फर्रुखाबाद, हाथरस, मैनपुरी, कांशीरामनगर, संभल, अमरोहा, मेरठ, हापुड़ और औरैया में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
AUG 24, 2025 07:10 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार के गयाजी में बारिश का अलर्ट
आईएमडी पटना की रिपोर्ट के अनुसार, आज गयाजी में हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाएं और बारिश से मौसम ठंडा बना रहेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 24, 2025 07:10 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुरुग्राम-फरीदाबाद में बरसेंगे मेघ
आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम विभाग ने बारिश की का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर के कुछ इलाकों में हल्की तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो जाएगा।
AUG 24, 2025 07:10 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में मानसूनी बारिश का दौर कल शाम से ही जारी है। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने आज रविवार को भी शहर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
