Aaj ka Mausam 23 January 2026 LIVE: बसंत पंचमी पर बदला मौसम का मिजाज, वैष्णो देवी मंदिर की पहाड़ियों पर बर्फबारी; जानें मौसम का हाल
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में शाम जैसा हाल
दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है और ऐसा लग रहा है मानो दिन में रात हो गई है, आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है, तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है।शिमला में पहली बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के कारण शिमला और मनाली में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। शिमला, समरहिल,ढली, कुफरी और मनाली की सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिससे गाड़ी चलाना काफी रिस्की हो गया है।प्रशासन ने इन प्रभावित इलाकों में अनावश्यक आवाजाही न करने की सलाह जारी की है।हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बर्फबारी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को शिमला में करीब तीन महीने बाद मौसम की पहली बर्फबारी होने से मौसम पूरी तरह बदल गया। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है, जिनमें पर्यटन स्थल मनाली भी शामिल है। स्थानीय मौसम केंद्र ने भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। चौपाल समेत जिले के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण चौपाल-देहा सड़क अवरुद्ध हो गई है।
राजस्थान में आज बारिश के साथ गिरे ओले
राजस्थान में आज सुबह से ही जयपुर, अलवर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर ओले भी देखने को मिले है। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से ठंडक फिर से बढ़ गई है।बर्फ की चादर से ढकी वैष्णो देवी मंदिर की त्रिकुटा पहाड़ियां
वैष्णो देवी मंदिर की त्रिकुटा पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फबारी
जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर वाली त्रिकुटा पहाड़ियों पर आज इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। ताजा बर्फ ने मंदिर क्षेत्र के ऊपरी हिस्सों को ढक लिया, जिसमें भवन और आसपास की पहाड़ियां शामिल हैं, जिससे पूरा इलाका एक खूबसूरत सफेद नजारे में बदल गया।जम्मू-कश्मीर के भदरवाह में ताजा बर्फबारी से सड़कों पर छाई सफेद चादर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में भीषण ठंड का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पांच जिलों में भीषण ठंड का येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिनमें मंडी, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर शामिल हैं। हिमाचल में गुरुवार से शनिवार के बीच अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: शिमला में भी कई हिस्सों में हुई बर्फबारी
जम्मू के कई इलाकों में हुई बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल के मनाली में हुई बर्फबारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश
दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह छिटुपट बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी दिनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 15 जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 45 जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट
दिल्ली में शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा भी छा सकता है। गरज-चमक और बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में 7 सालों में सबसे गर्म दिन
दिल्ली में गुरुवार को पिछले सात सालों में जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अगले 24 घंटों में तापमान में फिर से गिरावट आने का अनुमान है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर के गुलमर्ग समेत कई इलाकों में बर्फबारी
कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और कुछ अन्य इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में गुरुवार देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के परिणामस्वरूप यह बर्फबारी हुई। कुपवाड़ा, बारामूला और शोपियां के अन्य क्षेत्रों विशेषकर ऊंचे इलाकों में भी हिमपात हुआ है।
दिल्ली से हो गई Monsoon की विदाई, जानें इस बार कितनी कम या ज्यादा हुई बारिश
Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से कार सवारों ने की बदसलूकी, जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश, FIR दर्ज
'मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे'... यात्रियों की चीखों के बीच बीड़ी पीते रहे ड्राइवर-कंडक्टर, यमुना एक्सप्रेसवे पर जिंदा जल गए 9 लोग
Gopalganj News: सरकारी स्कूल के टीचर से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Meerut News: एक्सिस बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा! करेंसी चेस्ट में मिले 1,323 जाली नोट, FIR दर्ज
© 2026 Times Horizon Private Limited
