Aaj ka Mausam 23 December 2025: दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें IMD की ताजा अपडेट
दिल्ली में एक्यूआई कितना है?
राजष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शाम 5 बजे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 409 रिकॉर्ड किया गया है।नोएडा में आज का तापमान कितना रहेगा
उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में मौसम कूल-कूल बना हुआ है। यहां कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। आज के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।दिल्ली में 24-25 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में मौसम ठंडा बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीज मौसम विभाग ने बताया कि 24 और 25 दिंसबर को मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिलेगा। इस दौरान 24 को न्यूनतम तापमान 9 और 25 दिसंबर को 7 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बिहार के इन जिलों में शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरनगर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, और शिवहर में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।बिहार के इन जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के 6 जिलों में कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और अरवल शामिल है।राजस्थान में कोहरे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और प्रदूषण की मार बरकरार
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और वायु प्रदूषण की मार बरकरार है। जहां दिल्ली में आज सुबह ओवरऑल एक यूआई 414 रहा। वहीं प्रदूषण और कोहरे की वजह से चारों तरफ सिर्फ धुंध नजर आई। पालम एयरपोर्ट की विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार आज 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और भी हो सकती है, जिससे ठंड भी बढ़ने की संभावना है।यूपी में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग
कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 500 से अधिक उड़ानें लेट
खराब मौसम और कम दृश्यता की स्थिति के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 500 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ और कम से कम 14 उड़ानें रद्द हुईं। कैंसिल फ्लाइट में छह आगमन, आठ प्रस्थान और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है, जहां आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानें संचालित होती हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर 500 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ और औसत देरी का समय 30 मिनट से थोड़ा अधिक रहा।दिल्ली में छाई कोहरे और स्मॉग की मोटी परत
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अयोध्या में छाया घना कोहरा
दिल्ली और नोएडा में सबसे खराब रहा AQI
दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। चौबीस घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, 39 कार्यरत निगरानी केंद्रों में से 12 ने वायु गुणवत्ता के ‘गंभीर’ श्रेणी में होने का संकेत दिया, जबकि 27 ने ‘बेहद खराब’ वायु गुणवत्ता दर्ज की। गंभीर श्रेणी में आने वाले केंद्रों में आनंद विहार सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जहां केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 425 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, इसके बाद नोएडा का स्थान रहा, जहां एक्यूआई 366 दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की संभावना
कश्मीर में हाल ही में हुई बारिश एवं बर्फबारी के कारण रात के समय तापमान में बढ़ोत्तरी और दिन में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के भीतर और बर्फबारी व बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री अधिक है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में दो दिन छाया रहेगा घना कोहरा
राजस्थान में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार 23 से 25 दिसंबर के बीच राजस्थान में अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि इस हफ्ते पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का आसार है हालांकि 23 और 24 दिसंबर को कुछ जगहों पर खासकर सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब-हरियाणा में जोरदार ठंड
पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही, हालांकि दोनों राज्यों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से कुछ डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
Assam Earthquake: असम में सुबह-सुबह कांपी धरती, नगांव में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप
CEC के खिलाफ आज चुनाव आयोग तक मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, जंतर-मंतर-ECI मुख्यालय पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Vadodara News: पहचान छिपाई, शादी का झांसा दिया और..., युवती के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra News: हिंगोली में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों के बीच 2 लोगों की मौत और 7 घायल, दमकल की गाड़ी भी जली
Gwalior News: इतने कम मोमोज? बस इतना सा सवाल और भड़क गया दुकानदार, फेंका युवक पर खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा चेहरा और कान
© 2026 Times Horizon Private Limited
