दक्षिण भारत के लिए आए अलर्ट, दिल्ली का AQI 300 पार, कोलकाता में भी हवा खराब; जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मौसम सुहावना बना रहेगा। सुबह की शुरुआत ठंड और सुहावने मौसम के साथ होगी। दिन के समय धूप खिली रहेगी और हल्की गर्मी का अहसास होगा। शाम होते ही एक बार फिर मौसम ठंडा हो जाएगा और देर रात में ठिठुरन महसूस होगी।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहुत खराब श्रेणी में नोएडा का AQI
उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। यहां वायु गुणवत्ता बहुत अधिक खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शाम 4 बजे के अपडेट के अनुसार, आज नोएडा का एक्यूआई 330 यानी बहुत खराब की श्रेणी में दर्ज किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: जयपुर मे AQI खराब श्रेणी में
राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में भी प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। यहां वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का AQI 248 दर्ज किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: देश के दक्षिणी इलाकों में अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई क्षेत्रों के लिए नया मौसम अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब तमिलनाडु तट की ओर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों के भीतर यह उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कोलकाता में भी AQI खराब
बुधवार सुबह कोलकाता और हावड़ा शहर की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (WBPCB) के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि सुबह नौ बजे जादवपुर स्थित वायु निगरानी स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 (PM 2.5) रहा, जबकि बल्लीगंज में यह 141 दर्ज किया गया। सिंथी क्षेत्र स्थित रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय में AQI 142 और कोलकाता के निकट न्यू टाउन में 165 रहा। फोर्ट विलियम में AQI 150 दर्ज किया गया, वहीं पास के हरित क्षेत्र विक्टोरिया में यह आंकड़ा 242 तक पहुंच गया। रवींद्र सरोवर निगरानी स्टेशन पर AQI 128 दर्ज किया गया।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में कोई चेतावनी नहीं
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तमिलनाडु के कई जिलों में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में आज बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और चमोली जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। यदि मौसम बिगड़ता है, तो ठंडक में तेजी से इजाफा हो सकता है। दूसरी ओर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जहां न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस बना रहेगाआज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में औसत AQI 345
दीवाली के दो दिन बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
बिहार में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह के वक्त हल्के कोहरे की परत दिखाई देने लगी है, जो आने वाले दिनों में और घनी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिन में धूप निकलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में टूटा प्रदूषण का रिकॉर्ड
दिल्ली में इस बार दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रात के समय प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा और सूक्ष्म प्रदूषक कणों (PM 2.5) की मात्रा 675 तक पहुंच गई, जो 2021 के बाद से अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। 21 अक्टूबर, सोमवार को शाम चार बजे तक दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। पिछले दो दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सप्ताह के अंत तक सुबह के समय कोहरे की हल्की परत छाने लगेगी, जो अक्टूबर के अंत तक और घनी हो सकती है। साथ ही, हल्की ठंडी हवाएं चलने से इस सप्ताह के अंत तक ठंडक में बढ़ोतरी के आसार हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज देश के इन इलाकों में होगी बारिश
देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मौसम ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पूर्व मानसून और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती दबाव के चलते इन क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां तेज होंगी। स्काईमेट वेदर के अनुसार, अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका हैछत्तीसगढ़ के सुकमा में विस्फोट, CRPF के चार जवान शहीद
'आप सनातन समाज के गौरव, अब कभी कोई बयान नहीं दूंगा', प्रेमानंद महाराज से दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पटाखों के धमाके से दहला घर, एक की मौत और पांच घायल
आनंदपुर साहिब दुष्कर्म मामले में SIT गठित, SGPC के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ FIR दर्ज
जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों के 'यौन उत्पीड़न' का आरोप, NHRC ने लिया स्वत: संज्ञान, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
© 2026 Times Horizon Private Limited
