LIVEउत्तर में बढ़ी ठंड, दक्षिण में सेन्यारी चक्रवात मचाएगा आफत; जानें आज के मौसम जुड़ी अपडेट्स
Aaj ka Mausam 22 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर भारत में तापमान स्थिर रहेगा। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर कोहरे और बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद दिख रही हैं, हालांकि आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर का असर जारी है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी दर्ज की जा रही है। वहीं, IMD ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में चक्रवाती तूफान सेन्यार की स्थिति बन सकती है, जिससे केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश का खतरा है।

उत्तर में बढ़ी ठंड, दक्षिण में सेन्यारी चक्रवात मचाएगा आफत; जानें आज के मौसम जुड़ी अपडेट्स
Aaj ka Mausam 22 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloudburst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में शीतलहर का असर तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा से राजस्थान तक घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरन महसूस करा रही हैं, जबकि दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण की चपेट में है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में सुबह घना कोहरा छाएगा और ग्रामीण इलाकों में पाला गिर सकता है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फ जमने से ठंडी हवाएं और सिहरन बढ़ रही है। स्काईमेट वेदर ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में लो-प्रेशर सिस्टम बनकर सोमवार तक चक्रवात (Senyar Cyclone) में बदल सकता है। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का मौसम।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच सीएक्यूएम ने GRAP को और सख्त किया
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (GRAP) को और अधिक कड़ा कर दिया है और क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए कई नियंत्रण उपायों को पहले ही चरण में लागू कर दिया है। हितधारकों से परामर्श के बाद 21 नवंबर को अंतिम रूप दिए गए संशोधित नियमों के अनुसार, कई प्रतिबंध अब उच्च चेतावनी चरणों की बजाय निचले चरणों में भी लागू किए जाएंगे, यानी जैसे-जैसे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बिगड़ेगा, प्रतिबंध पहले की तुलना में जल्दी लागू होंगे। नई व्यवस्था के तहत, पहले दूसरे चरण (AQI 201-300) में लागू होने वाले कई उपाय अब पहले चरण से ही लागू कर दिए जाएंगे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे शहर का समग्र AQI 360 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: IMD वेदर अपडेट
Jaipur AQI Update: जयपुर का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में
राजस्थान की राजधानी जयपुर की हवा जहरीली हो गई है। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर का एक्यूआई शाम 4 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार 297 दर्ज किया गया है, जो रात तक 300 के पार जा सकता है।
Delhi AQI Update: दिल्ली का एक्यूआई कितना है?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में 369 दर्ज किया गया है। यह 3 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार अपडेट किया हुआ है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों संवेदनशील इलाकों के करीब जाने से मना किया गया है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण यहां बारिश हो रही है। यहां एक नया चक्रवाती तूफान बन रहा है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में इस दिन से पड़ेगी भीषण सर्दी
दिल्ली में दिन के समय तेज खिली धूप से राहत मिल रही है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का मौसम 27 नवंबर तक ऐसा ही बना रहेगा। लेकिन उसके बाद पारा लुढ़केगा और दिल्ली में भीषण सर्दी दस्तक देगी।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई में सर्दी की आहट
मुंबई ने शनिवार की सुबह ठंडी हवाएं चलीं। शहर के सामान्य गर्म और उमस भरे नवंबर मौसम से हटकर यह बदलाव लोगों के लिए ताजगी भरा साबित हुआ। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जिससे हल्की सर्दी का अहसास हुआ।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में गिरेगा पारा
पटना समेत पूरे बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है और नवंबर के तीसरे सप्ताह के अंत तक मौसम का रुख तेजी से बदलने लगा है। दिन में हल्की गर्माहट बनी रहती है, लेकिन सुबह और रात के समय सर्दी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान और नीचे जाएगा तथा 24 नवंबर से ठंड का असर पूरे राज्य में और अधिक महसूस होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक दिन का तापमान लगभग स्थिर रहेगा, जबकि रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ भी झेल रहा प्रदूषण की मार
लखनऊ में सुबह से हल्की हवा के बीच प्रदूषण का असर जारी है। लालबाग क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर रही और यहां AQI 261 दर्ज हुआ, जो ऑरेंज जोन में आता है। शहर के अन्य मॉनिटरिंग स्टेशनों में अलीगंज 196, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 191, गोमतीनगर और तालकटोरा 176 तथा कुकरैल 102 पर दर्ज किए गए। इन इलाकों में प्रदूषण यलो जोन में मध्यम स्थिति में रहा। सुबह के समय शहर के छह स्टेशनों का औसत AQI 184 रहा। वहीं, शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार लखनऊ का AQI 194 दर्ज किया गया।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR का मौसम
गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का रुख दिल्ली सा बना हुआ है। दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रातें अब भी ठंडी बनी हुई हैं। फिलहाल एनसीआर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 नवंबर के बाद यहां भीषण सर्दी की शुरुआत होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कहां दिख रही बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 और 24 नवंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 25 नवंबर को भी तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। तमिलनाडु में 22 से 24 नवंबर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है और 24 नवंबर तक मौसम बरसाती बना रह सकता है। वहीं, केरल और माहे में 22 से 23 नवंबर के दौरान तेज वर्षा होने का पूर्वानुमान है। कुल मिलाकर, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
आज बिहार में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पछुआ हवाएं लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। देर रात से सुबह तक कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन में हल्की धुंध बनी रह सकती है। इसके अलावा, रविवार से रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान जताया गया है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, वीकेंड पर दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन के समय हल्की धुंध छाई रहेगी और बीच-बीच में धूप निकलती रहेगी। हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। फिलहाल, आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।