LIVE

उत्तर भारत में बढ़ी कनकनी; पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, IMD ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

Aaj ka Mausam 22 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Updates: उत्तर भारत में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं, तो कहीं घने कोहरे की चादर में यातायात की रफ्तार ही थम गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में ठंड तेज हो गई। कश्मीर में बर्फबारी के साथ ही चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत हो गई है। जिससे लंबे समय से शुष्क मौसम के दौर से राहत मिली। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में घना कोहरा कहर बरपा रहा है। जिसके कारण दृश्यता बेहद कम रही और उड़ान व यातायात प्रभावित हुआ। पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई, हालांकि ठंड का आलम वैसा ही बना हुआ है। इसके अलावा झारखंड और बिहार के कई जिलों में ठंड, कोहरा और शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
उत्तर भारत में बढ़ी कनकनी; पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, IMD ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट
Aaj ka Mausam 22 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर बरकरार रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 48 घंटों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मैदानी राज्यों में सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जिसके कारण दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोहरे के साथ ठंड में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वहीं राजस्थान में 24 दिसंबर से तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। झारखंड और बिहार के कई जिलों में ठंड, कोहरा और शीतलहर जैसी स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।
Dec 22, 2025 | 05:04 PM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में मंगलवार को छाया रहेगा कोहरा

राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहेगा और तापमान में कुछ वृद्धि होने की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Dec 22, 2025 | 04:37 PM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में कल पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी मंगलवार, 23 दिसंबर को राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में कमी आएगी और सर्द हवाओं से ठंड में लोग कांपते हुए नजर आएंगे।
Dec 22, 2025 | 03:34 PM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में बढ़ी गलन

बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है और पिछले चार दिनों से आधे से ज्यादा जिलों में सूरज नहीं निकला है। पछुआ हवाओं ने गलन और तेज कर दी है। पटना के पास राजगीर में तापमान 6.6°C दर्ज हुआ, जो शिमला, देहरादून, रांची और भोपाल से भी कम है। राज्य के पांच जिलों में पारा 10°C से नीचे चला गया है, जिससे ठंड का असर और तीखा हो गया है।
Dec 22, 2025 | 03:33 PM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: लखनऊ में कोल्ड डे

लखनऊ में सोमवार को घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया। आधी रात से सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर रही, जिससे वाहन हेडलाइट जलाकर चलाने पड़े और गलन बढ़ गई। गोमती नगर, सरोजनी नगर, जानकीपुरम और मलिहाबाद में हालात बेहद खराब रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री दर्ज हुआ था, जबकि आर्द्रता 98 फीसदी तक पहुंच गई थी।
Dec 22, 2025 | 03:32 PM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्यप्रदेश में आज रहा घना कोहरा

मध्यप्रदेश के कई शहरों में सोमवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया। दतिया और रीवा में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही, जिससे ट्रेनों में देरी और सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ गया। ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो और सतना में दृश्यता 50 से 200 मीटर, उमरिया में 500 से 1000 मीटर, नौगांव, सागर और दमोह में 200 से 500 मीटर तथा भोपाल और मंडला में 1 से 2 किलोमीटर रही। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा और दिल्ली से आने-जाने वाली कई ट्रेनें देर से पहुंचीं।
Dec 22, 2025 | 12:37 PM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Dec 22, 2025 | 11:28 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में सबसे ठंडा गयाजी

Dec 22, 2025 | 10:26 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश के संभल में सुबह-सुबह छाया घना कोहरा

Dec 22, 2025 | 09:15 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में शीतलहर का प्रकोप

बिहार की राजधानी पटना सहित अधिकांश जिलों में पछुआ हवा चलने और कोहरे रहने के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। इस कारण न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में अंतर काफी कम दर्ज किया जा रहा है। राजधानी पटना में पिछले तीन दिनों से धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों में इस मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। गयाजी में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 14.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
Dec 22, 2025 | 09:04 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: आगरा में कोहरे से ढका ताजमहल

Dec 22, 2025 | 09:03 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जयपुर में सुबह घने कोहरे की चादर छाई

Dec 22, 2025 | 08:32 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा-पंजाब में कड़ाके की ठंड


पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रविवार को भीषण ठंड रही और दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Dec 22, 2025 | 06:57 AM IST

आज भी धुंध और कोहरे की आगोश में दिल्ली

Dec 22, 2025 | 06:57 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बर्फबारी के कारण मुगल और सिंथन टॉप मार्ग बंद


जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम हिमपात होने के कारण रविवार को मुगल मार्ग और सिंथन टॉप मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई। ये दोनों सड़कें कश्मीर जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल होती हैं।
Dec 22, 2025 | 05:54 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा-पंजाब में कड़ाके की ठंड


पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रविवार को भीषण ठंड रही और दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Dec 22, 2025 | 05:54 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दो दिन जारी रहेगा घने कोहरे का प्रकोप


मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के उत्तरी और कुछ मध्य जिलों के अधिकांश हिस्सों में बहुत घना से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रहेगी। अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है। इसके बाद, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।
उन्होंने कम दृश्यता के कारण सुबह के वक्त यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी।
Dec 22, 2025 | 05:54 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में आज ठंड और घने कोहरे का अलर्ट


झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। सोमवार को कई जिलों में सुबह के मय घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी ने सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पांच जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग में शामिल हैं। वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा के लिए ठंड का 'येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
Dec 22, 2025 | 05:54 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से बदला मौसम


मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में लंबे शुष्क मौसम के बाद हुई इस बर्फबारी और बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। क्षेत्र में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में यह उछाल देखा गया। उत्तर कश्मीर का गुलमर्ग एकमात्र ऐसा मौसम केंद्र रहा जहां पारा शून्य से नीचे रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम सहित अन्य सभी मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री से 3.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
Dec 22, 2025 | 05:53 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में मौसम की सबसे गर्म रात


कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़ गया और श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। यह राहत ऐसे समय में मिली है जब घाटी में कड़ाके की ठंड का 40 दिनों का दौर ‘चिल्ला-ए-कलां’ शुरू हो चुका है।