LIVE
कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार के इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई में बारिश की कम हुई है तो गुजरात में बादलों ने आफत के बांध खोल दिए हैं। भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हैं। यूपी-बिहार में भी आज मानसून के दिन बहुरते दिख रहे हैं। दिल्ली में भी आज-कल में बारिश की उम्मीद की जा सकती है।
मानसून की सक्रियता की खबरें एक बार फिर आने लगी हैं। आज उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मौसमी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के तमाम इलाकों में तेज आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज दिन भर का मौसम।
AUG 22, 2025 15:09 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बंगाल के इन शहरों में बारिश
दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्दवान, बांकुड़ा और पुरुलिया सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, नदिया और झाड़ग्राम में भी तेज बारिश की संभावना है।
AUG 22, 2025 14:46 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में भारी बारिश
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा और भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक सवाई माधोपुर तहसील में बीते 24 घंटों में 254 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इन चार दक्षिणी जिलों के लिए शुक्रवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
AUG 22, 2025 14:16 IST
AUG 22, 2025 14:02 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में ऑरेंज अलर्ट
सिवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसको लेकर इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 22, 2025 13:53 IST
AUG 22, 2025 13:04 IST
AUG 22, 2025 12:57 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में शुरू हुई बूंदाबादी
दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई थी और फिलहाल दिल्ली NCR के कुछ इलाकों में बूंदाबादी शुरू हो गई है। आसमान में घने बादल हैं और हवा भी चल रही है, उम्मीद है कि इससे शहर का पारा कुछ लुढकेगा।
AUG 22, 2025 12:34 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP में आज बारिश के आसार
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आगर-मालवा, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर क्षेत्रों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
AUG 22, 2025 12:26 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश की आशंका जताई गई है। शिमला स्थित मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर जिलों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
AUG 22, 2025 12:03 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: NCR में कैसे हैं मौसम के हालात
गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आज न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33–34 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, NCR के गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश की कोई संभावना नहीं है। इन इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तेज धूप देखने को मिलेगी। यहां तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
AUG 22, 2025 11:56 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में हो सकती है बूंदाबादी
मौसम विभाग ने दिल्ली को आज के लिए ग्रीन जोन में रखा है, यानी भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इस बीच राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
AUG 22, 2025 11:39 IST
AUG 22, 2025 10:27 IST
AUG 22, 2025 09:40 IST
AUG 22, 2025 08:49 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के वैशाली, गया, नवादा, औरंगाबाद, लखीसराय और शेखपुरा में 22 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यधिक बारिश के आसार हैं।
AUG 22, 2025 07:50 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी पटना में भी आज का मौसम उमस भरा और बरसात से भरा रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह के समय आर्द्रता 95% और दोपहर में 85% तक पहुंच सकती है, जिससे दिनभर भारी उमस बनी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए पटना में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 22, 2025 06:56 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में 26 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज बिहार के 26 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिणी और पूर्वी जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। कई इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने की संभावना को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
AUG 22, 2025 06:10 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी के 36 जिलों में अलर्ट
यूपी के 36 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी, बांदा, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या और सुल्तानपुर शामिल हैं।
AUG 22, 2025 05:56 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान का मौसम
राजस्थान में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी राजस्थान में परिसंचरण तंत्र प्रभावी है,जिसके चलते अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून फिर से सक्रिय रह सकता है। इस अवधि में कोटा, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।
AUG 22, 2025 05:56 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग ने NCR क्षेत्र के लिए पूरे सप्ताह तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। आज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 23 से 25 अगस्त तक आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।
