देशभर में दिवाली के बाद AQI खराब; दक्षिण राज्यों में जारी बारिश की रफ्तार, उत्तर भारत में गुलाबी ठंड का दौर बरकरार
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: हरियाणा में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में गंभीर गिरावट
हरियाणा में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में गंभीर गिरावट देखने को मिली। गुरुग्राम समेत कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) "बहुत खराब" स्तर तक पहुंच गया, जबकि पड़ोसी पंजाब के अधिकांश हिस्सों में यह "खराब" श्रेणी में रहा। प्रतिदिन शाम 4 बजे जारी किए जाने वाले 24 घंटे के औसत एक्यूआई के अनुसार, जींद में एक्यूआई 421 और रेवाड़ी के धारूहेड़ा में 412 दर्ज किया गया, जो दोनों ही "गंभीर" श्रेणी में आते हैं। वायु गुणवत्ता के मानक के अनुसार, 0-50 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब', 401-450 'गंभीर', और 450 से अधिक 'बेहद गंभीर' माने जाते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, नारनौल में एक्यूआई 390, रोहतक में 376, गुरुग्राम में 370, बहादुरगढ़ में 368, सिरसा में 353, मानेसर में 320 और चरखी दादरी में 353 दर्ज किया गया।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मौसम की चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: तमिलनाडु के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी
तमिलनाडु में उत्तर-पूर्व मानसून के बढ़ते प्रभाव के बीच, राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए क्षेत्रीय मौसम विभाग ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है। मंगलवार के लिए आठ जिलों में 'रेड' अलर्ट और चेन्नई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हुई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, तंजावुर, पुदुकोट्टई और रामनाथपुरम में रेड अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पुडुचेरी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: चेन्नई शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मौसम चेतावनी और वर्षा मानचित्र
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: हफ्ते भर बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: चंडीगढ़ में भी बिगड़ी हवा की क्वालिटी
दीपावली के के बाद दिल्ली पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई। मंगलवार को हवा की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे 'गंभीर' और 'खतरनाक' माना गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के मुताबिक, चंडीगढ़ में हवा की गुणवत्ता 'खराब' रही, जहां एक्यूआई 146 दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना में एक्यूआई 209, अमृतसर में 225, जालंधर में 198, बठिंडा में 242 और पटियाला में 233 रहा। वहीं, हरियाणा में जो एक खेती वाला राज्य है, वहां फरीदाबाद में 247, सोनीपत में 343, करनाल में 201, भिवानी में 328, जींद में 247 और चरखी दादरी में 279 दर्ज किया गया।एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के मुताबिक, चंडीगढ़ में हवा की गुणवत्ता 'खराब' रही, जहां एक्यूआई 146 दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिवाली के बाद बिगड़ा चेन्नई का AQI
दिवाली के जश्न के बाद चेन्नई शहर में वायु प्रदूषण के स्तर में तेजी से इजाफा हुआ। दिवाली के मौके पर रात भर शहर में पटाखों की गूंज सुनाई दी, जिसका असर हवा की गुणवत्ता पर साफ दिखा। सोमवार शाम तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन मंगलवार सुबह आते-आते शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 154 तक पहुंच गया, जो 'मध्यम से खराब' श्रेणी में आता है। इसकी तुलना में दिवाली से एक दिन पहले यह 80 दर्ज किया गया था।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: जयपुर में एक्यूआई
राजस्थान की राजधानी जयपुर में वायु गुणवत्ता खराब होने लगी है। शहर का एक्यूआई 253 दर्ज किया गया है। जो खराब श्रेणी में आता है। आगामी दिनों में इसके और खराब होने की संभावना जताई जा रही है।मदुरई के कई हिस्सों में बारिश
#WATCH | मदुरई, तमिलनाडु: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/rLBUzh3sCi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: धुंध की चादर में लिपटा ताजमहल
#WATCH आगरा, उत्तर प्रदेश: ताजमहल पर कोहरे की एक पतली परत छाई हुई है। pic.twitter.com/K3JTaJHjOx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मुंबई में वायु गुणवत्ता में गिरावट, शहर में स्मॉग की परत छाई
तमिलनाडु में भरी बारिश के कारम वैगई बांध का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चेतावनी
तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के कारण पश्चिमी घाट पर लगातार भारी बारिश हो रही है। थेनी जिले के वैगई बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 69 फीट पहुंच गया है, जिसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने तीसरे स्तर की बाढ़ चेतावनी जारी की है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी
तमिलनाडु में मौसम विभाग ने विभिन्न अलर्ट जारी किए है। प्रदेश के 8 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो अन्य अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तूफान के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है।दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, GRAP-2 के नियम लागू
#WATCH दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद दिल्ली हाट, INA के पास की वीडियो।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में आर.के. पुरम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 368 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। pic.twitter.com/dzawrvoB2F
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मुंबई में एक्यूआई कितना है?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी वायु गुणवत्ता खराब होने लगी है। यहां एक्यूआई 214 खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा शहर का मौसम साफ बना हुआ है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates:बिहार में मौसम का हाल
बिहार में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। यहां सुबह-शाम की ठंड के बीच तीखी धूप के तेवर देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने पूरे बिहार को ग्रीन जोन में रखा है। फिलहाल यहां कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली की आबोहवा हुई बहुत खराब
दीपावली के बाद सीपीसीबी के सुबह 5 बजे के अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 346 दर्ज किया गया है। लेकिन शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां एक्यूआई 400 के पार गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। 20 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दिल्ली के आनंद विहार 402, अशोक विहार में 414, वजीरपुर में 423 दर्ज किया गया।।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई है। लेकिन दिन के समय तेज गर्मी हो रही है। दोपहर की गर्मी में लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं। यहां सुबह-शाम की ठंड का सिलसिला जारी है, लेकिन आगामी दिनों में धूप की तीखी मार कम होगी और ठंड बढ़ेगी।दिल्ली में हर मिनट 10 चालान! 9 महीने में ऑटोमैटिक कैमरों ने काटे लाखों चालान, आधे ओवरस्पीडिंग के
दिल्ली में हर मिनट कट रहे 10 से ज्यादा ट्रैफिक चालान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नियमों की अनदेखी? आंकड़े देख चौंक जाएंगे!
मयूरभंज के उदला मेडिकल में हादसा, एंबुलेंस में लगी आग; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 1 मरीज की मौत
यात्रियों के लिए जहमत बना विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन! 5 हजार यात्री नहीं पहुंच पाए रेलवे स्टेशन, छूट गई ट्रेनें
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पटाखों के धमाके से दहला घर, एक की मौत और पांच घायल
© 2026 Times Horizon Private Limited
