LIVE
कभी गर्मी तो कभी ठंड, उत्तर भारत में बदलते मौसम का सिलसिला, जानें दिवाली पर कैसा रहेगा दिल्ली, यूपी और बिहार का वेदर
Aaj ka Mausam 20 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली, यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है। सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में गर्मी महसूस की जा रही है, लेकिन शाम होते ही मौसम एक बार फिर सुहावना हो जाता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में भी मौसम की चाल ऐसे ही बनी रहेगी। आइए अब आपको बताएं दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 20 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंड का दौर जारी है, लेकिन दिन के समय में तेज धूप के साथ गर्मी महसूस हो रही है। आज दिवाली पर यूपी, बिहार, दिल्ली, समेत उत्तर भारत के किसी भी राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। उत्तर भारत को अधिकतम जिलों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है। वहीं दक्षिण भारत के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उतार-चढ़ाव से भरे इस मौसम में जानिए कैसा रहेगा आज आपके शहर/राज्य में वेदर का हाल।
OCT 20, 2025 19:28 IST
OCT 20, 2025 19:27 IST
OCT 20, 2025 15:38 IST
OCT 20, 2025 15:37 IST
OCT 20, 2025 15:36 IST
OCT 20, 2025 14:50 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अहमदाबाद में एक्यूआई कितना है?
सीपीसीबी के 2 बजे के अपडेट के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद में एक्यूआई 156 दर्ज किया गया है। यह मोडरेट श्रेणी में है। आगामी दिनों में इसके खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।
OCT 20, 2025 14:02 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जयपुर का एक्यूआई कितना है?
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 178 मोडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिवाली के बाद इसे खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आगामी दिनों में तापमान गिरने के साथ वायु प्रदूषण में वृद्धि होगी।
OCT 20, 2025 11:41 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में कैसा रहेगा दिवाली पर मौसम का हाल
यूपी के नोएडा में धूप खिल गई है। हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहावना हो जाएगा और तापमान में भी कुछ गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में आज बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम साफ बना रहेगा।
OCT 20, 2025 10:33 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद का एक्यूआई 300 के पार
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी आबोहवा खराब हो गई है। शहर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। गाजियाबाद का एक्यूआई 307 दर्ज किया जा रहा है। दिवाली के बाद इसके गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
OCT 20, 2025 09:41 IST
OCT 20, 2025 08:05 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए GRAP- 2 के नियम लागू
राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली की हवा बहुत खराब हो गई है और शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 411 दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में है। प्रदूषण को देखते हुए शहर में GRAP-2 के नियम लागू हैं।
OCT 20, 2025 08:02 IST
OCT 20, 2025 06:08 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिवाली पर दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दीपावली के अवसर पर मौसम सुहावना बना रहेगा। सुबह-शाम की ठंड का सिलसिला जारी है, लेकिन दिन में गर्मी से लोगों को पसीने छूट रहे हैं। प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है।
OCT 20, 2025 06:07 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में दिवाली पर मौसम के मिजाज कैसे रहेंगे
राजस्थान में दिवाली पर मौसम साफ बना रहेगा। उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तरह ही राजस्थान में भी बारिश कि कोई संभावना नहीं है। आगामी दिनों में तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।
OCT 20, 2025 06:07 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आज मौसम का कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने पूरे बिहार को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ यह है कि बिहार में भी आज दिवाली के पावन अवसर पर बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन यहां सुबह-शाम की ठंड का सिलसिला जारी है। देर रात ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन भी महसूस की जा रही है।
OCT 20, 2025 06:07 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिवाली पर यूपी में मौसम के हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां बारिश को लेकर कोई संभावना जारी नहीं की गई है। प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में रखे गए हैं। सुबह के समय यहां हल्की ठंड पड़ रही है और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। रात होते ही फिर मौसम ठंडा होने लगता है।
