LIVE

दिल्ली-यूपी में सुहावना हुआ मौसम, बिहार में बारिश-आंधी को लेकर IMD का अलर्ट; जानें अपने शहर का वेदर

Nishant TiwariUpdated Mar 20, 2026, 22:06 IST

Aaj ka Mausam 20 March 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मार्च की तपिश के बीच अचानक बदले कुदरत के मिजाज ने देशभर में हलचल मचा दी है। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और नमी से भरे मौसमी सिस्टम की सक्रियता के कारण दिल्ली, पटना, रायपुर और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों में सुबह से ही बादलों का डेरा है। यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी की संभावना देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव ने न केवल चिलचिलाती धूप से राहत दिलाई है, बल्कि उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह सुहावना मौसम अपने साथ तेज हवाओं और धूल भरी आंधी का खतरा भी लेकर आया है, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। सुबह से इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। तो आपके शहर में कैसे रहने वाले हैं मौसम के हालात, ये जानने के लिए जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ और देखिए IMD की लाइव अपडेट्स।

दिल्ली-यूपी में सुहावना हुआ मौसम, बिहार में बारिश-आंधी को लेकर IMD का अलर्ट; जानें अपने शहर का वेदर
दिल्ली-यूपी में सुहावना हुआ मौसम, बिहार में बारिश-आंधी को लेकर IMD का अलर्ट; जानें अपने शहर का वेदर

Aaj ka Mausam 20 March 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Loo, Heatwave, Barish IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के करीब 19 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। जहां एक ओर दिल्ली-NCR में पारा गिरकर 22 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। तैयार रबी की फसलों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण भारी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर दक्षिण के केरल और कर्नाटक तक फैले इस मौसमी अस्थिरता ने पूरे भारत को फिलहाल 'कूलिंग मोड' पर डाल दिया है। पूरे यूपी-बिहार में दिन भर के लिए चेतावनी घोषित की गई है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल लाइव।

MAR 20, 2026 21:31 IST

Aaj ka Mausam 20 March 2026 LIVE: गंगोत्री धाम में भारी हिमपात

MAR 20, 2026 20:27 IST

Aaj ka Mausam 20 March 2026 LIVE: मनाली में बारिश और ताजा हिमपात देखा गया

MAR 20, 2026 19:55 IST

Aaj ka Mausam 20 March 2026 LIVE: बिहार के IMD का अलर्ट

MAR 20, 2026 17:59 IST

Aaj ka Mausam 20 March 2026 LIVE: मध्य भारत और पूर्वी भारत में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

MAR 20, 2026 17:02 IST

Aaj ka Mausam 20 March 2026 LIVE: मौसम संबंधी चेतावनी

MAR 20, 2026 17:01 IST

Aaj ka Mausam 20 March 2026 LIVE: मौसम की चेतावनी

MAR 20, 2026 17:00 IST

Aaj ka Mausam 20 March 2026 LIVE: पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे तापमान सामान्य से नीचे आ गया। वहीं, चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन बारिश होने के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा के अंबाला और पंचकूला, तथा पंजाब के मोहाली, पटियाला और रूपनगर सहित दोनों राज्यों के अन्य कई हिस्सों में भी बारिश हुई। बता दें कि, बृहस्पतिवार को भी पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हुई थी।
MAR 20, 2026 15:04 IST

Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान के इन इलाकों में येलो अलर्ट

जयपुर, दौसा, टोंक, अजमेर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, करौली, बूंदी, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / बूंदाबांदी / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है। जिसको लेकर imd ने येलो अलर्ट जारी किया है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
MAR 20, 2026 14:36 IST

MP Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में बारिश से फसलों को नुकसान

मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, चना की फसलों को नुकसान हुआ है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज राज्य के बड़े हिस्से में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं कई स्थानों पर तो बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
MAR 20, 2026 14:12 IST

Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी!

बिहार के पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की बादलों की गरज के साथ ठनका गिरने, ओले गिरने और बारिश के साथ तेज हवा (हवा की गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गोपालगंज और सीवान में भी मौसमी गतिविधियों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
MAR 20, 2026 13:57 IST

UP Ka Mausam Live Update: यूपी में इन शहरों में बदला मौसम

प्रयागराज और मथुरा में आज तेज बारिश और धूलभरी आंधी चली। लोग रेनकोट और छातों के सहारे घरों से बाहर निकलते नजर आए। इसी तरह कानपुर, नोएडा, आगरा, अलीगढ़ और मेरठ समेत 25 से अधिक जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। वाराणसी में भी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई, जिसके चलते घाटों पर दुकानदारों को अपना सामान समेटना पड़ा। अयोध्या में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
MAR 20, 2026 13:08 IST

Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में अलर्ट जारी‍‍!

दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की हल्की फुहार पड़ने और हवा चलने के कारण सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शहर के लिए ’येलो अलर्ट’ जारी किया है।
MAR 20, 2026 13:08 IST

UP Ka Mausam Live Update: यूपी में इन शहरों में हो रही बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मेरठ, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, बलरामपुर, कासगंज, बदायूं, बागपत, बहराइच, गोंडा में मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। रात से ही लगातार हल्की बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी हुई है। 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं।
MAR 20, 2026 12:43 IST

UP Ka Mausam Live Update: यूपी में क्यों बदला मौसम

अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। इस सिस्टम का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर अब राज्य के पूर्वी हिस्सों तक फैल चुका है, जिसका प्रभाव आज और कल विशेष रूप से देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस झमाझम बारिश के चलते अगले 48 घंटों में दिन के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को मार्च की गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
MAR 20, 2026 12:25 IST

Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान कई इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे राज्य में तापमान में भी गिरावट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य के अनेक भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हुई। इसने बताया कि सर्वाधिक 25 मिलीमीटर बारिश बीकानेर के नोखा में हुई। अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो-आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज पश्चिमी विक्षोभ का मुख्य असर उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने तथा शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 21-22 मार्च को भी हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
मौसम केंद्र के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने तथा इसके सामान्य से दो-चार डिग्री नीचे रहने का अनुमान है।
MAR 20, 2026 12:05 IST

Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में 10 डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली में आज सुबह हुई तेज बारिश के कारण पूरे शहर का पारा 10 डिग्री तक अचानक गिर गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों के कारण और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के संयुक्त प्रभाव ने 'विंड चिल फैक्टर' पैदा किया, जिससे वास्तविक तापमान के मुकाबले ठंडक कहीं अधिक महसूस की गई। यह दुर्लभ मौसमी घटना न केवल स्थानीय वातावरण को ठंडा कर गई है, बल्कि आने वाले दिनों के लिए भी एक अनिश्चित पूर्वानुमान छोड़ गई है, जो मार्च के महीने में आमतौर देखने को नहीं मिलता।
MAR 20, 2026 11:53 IST

Bihar Ka Mausam Live Update: पटना में हो सकती है बारिश

पटना में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि शाम या रात के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, हालांकि उमस का असर बना रह सकता है।
MAR 20, 2026 11:44 IST

UP Ka Mausam Live Update: लखनऊ में गिरे ओले‍‍!

लखनऊ में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। सुबह भोर से हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन करीब 9 बजे तक आसमान में घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा सा हो गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई, वहीं कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज और मलिहाबाद में काले बादलों के साथ बारिश जारी है, जबकि इंदिरानगर में ओले गिरे हैं।
MAR 20, 2026 11:39 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: अभी और बारिश के लिए रहें तैयार; मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेताया है कि बारिश का यह सिलसिला और चल सकता है। पूरे विस्तार में जानकारी के लिए यहां क्लिक कर मौसम पर यह खास रिपोर्ट पढ़ें।
MAR 20, 2026 10:39 IST

Jharkhand Ka Mausam Live Update: झारखंड के इन जिलों में अलर्ट

झारखंड में आज रांची, धनबाद, दुमका, देवघर, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, चतरा, रामगढ़ और हजारीबाग में कहीं-कहीं पर गरज के साथ, 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन इलाकों में बिजली और ओले भी गिर सकते हैं।