LIVE
Aaj ka Mausam 17 September 2025 LIVE: देश से विदा लेने लगा मानसून, पर पहाड़ी राज्यों में अब भी बारिश का तांडव जारी, जानें आज किन शहरों में IMD का अलर्ट
Aaj ka Mausam 17 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के कई हिस्सों से मानसून विदा लेने लगा है। लेकिन पहाड़ी राज्यों में अभी भी बारिश कहर बरपा रही है। भारी बारिश के कारण बादल फटने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं अभी भी थमी नहीं हैं। उत्तराखंड के देहरादून समेत कई हिस्सों में सोमवार और मंगलावर की दरमियानी रात में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। वहीं हिमाचल में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला। अभी भी इन राज्यों में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। आज भी आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Aaj ka Mausam 17 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, IMD Alert Live News Today Updates: देश से मानसून की विदाई का समय करीब आ चुका है। लेकिन अभी भी कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। आज भी उत्तराखंड, पूर्वी यूपी, बिहार, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में अगले दो दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के कुछ हिस्सों से आज दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस चला जाएगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है।
SEPT 17, 2025 14:14 IST
नोएडा में बढ़ी गर्मी
नोएडा में तेज धूप खिली हुई है। तेज धूप के साथ तापमान और उमस और बढ़ रही है। यहां चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
SEPT 17, 2025 13:19 IST
दिल्ली में बढ़ी उमस वाली गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस वाली गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। तापमान बढ़ने के साथ यहां उमस और गर्मी बढ़ने लगी है।
SEPT 17, 2025 12:10 IST
हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।
SEPT 17, 2025 12:10 IST
उत्तराखंड के देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून जिले समेत चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
SEPT 17, 2025 10:13 IST
बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट
बिहार में भी आज सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
SEPT 17, 2025 09:31 IST
यूपी में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में आज 62 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 17, 2025 07:48 IST
SEPT 17, 2025 05:59 IST
SEPT 17, 2025 05:45 IST
नगालैंड में भारी बारिश के कारण बुनियादी ढ़ांचों को नुकसान
नगालैंड में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनएसडीएमए) द्वारा आठ से 14 सितंबर की अवधि के लिए जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन, ‘मडस्लाइड’ की घटनाएं हुईं और बाढ़ आई, जिससे सड़कें तथा पुल जैसे सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के साथ ही घरों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा।
SEPT 17, 2025 05:45 IST
उत्तराखंड में अब तक कितनी बारिश हुई
पूरे उत्तर भारत में असामान्य रूप से अधिक बारिश हुई है। उत्तराखंड में अब तक 1,343.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक है, जबकि हिमाचल में 1,010.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक है।
SEPT 17, 2025 05:45 IST
हिमाचल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुआ नुकसान
इस मानसून में हिमाचल प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में 232 लोगों की मौत हो चुकी है, जहां बादल फटने की 46, अचानक बाढ़ की 97 और भूस्खलन की 140 घटनाओं के कारण 4,504 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आईएमडी ने बादल फटने के आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।
SEPT 17, 2025 05:45 IST
हिमाचल और उत्तराखंड में रातभर हुई बारिश
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात भर हुई भारी बारिश, शुष्क पछुआ हवाओं और नमी से भरी पूर्वी हवाओं के बीच ‘तीव्र टकराव’ का परिणाम थी। रात भर हुई मूसलाधार बारिश में कम से कम पांच लोग बह गए और देहरादून और आसपास के इलाकों में 500 से अधिक लोग फंस गए।
SEPT 17, 2025 05:48 IST
Dehradun District Floods: उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही
उत्तराखंड के देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में भारी बारिश से आई तबाही में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बारिश से उफान पर आई नदियों के कारण इमारतें, सड़कें और पुल बहने की भी सूचना मिली।
