LIVEAaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: देशभर में मानसून का दौर; लगातार बारिश से जलमग्न हुए ये क्षेत्र, बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 17 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और सावन की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की से भारी बारिश का सिलसिला कई राज्यों में जारी है। मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: देशभर में मानसून का दौर; लगातार बारिश से जलमग्न हुए ये क्षेत्र, बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 17 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: इन दिनों पूरे देश में मानसून का दौर जारी है। सावन माह की शुरुआत के साथ ही आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे देश के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 17 से 19 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन क्षेत्रों में काले बादलों के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है। खास तौर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बादल फटने, भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी आपदाएं उत्पन्न हो सकती हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ व झारखंड में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत के असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बरसात की चेतावनी दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: प्रयागराज शहर के कई हिस्सों में आज तेज बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: भोपाल के महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सड़क धंस गई
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: गोरखपुर में भारी बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: पटना के मौसम का पूर्वानुमान
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: IMD जयपुर की वेदर अपडेट
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: मौसम विभाग का नया अपडेट
दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और एक अवदाब में परिवर्तित हो गया। यह आज, 17 जुलाई, 2025 को भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में अक्षांश 25.4° उत्तर और देशांतर 81.8° पूर्व के पास, प्रयागराज के निकट केंद्रित हो गया। अगले 2 दिनों के दौरान इसके पूरे उत्तर प्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: 17 से 22 जुलाई तक इन जगहों पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 17 से 22 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में वर्षा की संभावना जताई गई है।
-17, 21 और 22 जुलाई को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
-17 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी भारी वर्षा की संभावना है।
-उत्तराखंड में 17, 20 से 22 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
-17 जुलाई को पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तथा
-21 और 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।
इसके अलावा, अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: वाराणसी में लगातार बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नमो घाट जलमग्न
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: बिहार की दरधा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहानाबाद के निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: गाजियाबाद में आज का तापमान
गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: हरियाणा और पंजाब का मौसम
हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश का सिलसिला जारी है। IMD ने हरियाणा के कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और आंधी के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में भिवानी, महेंद्रगढ़, अंबाला, पंचकूला, हिसार, फतेहाबाद, दादरी, चरखी दादरी, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, करनाल, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, झज्जर और फरीदाबाद में भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब में भी अधिकांश जिलों में इसी तरह का मौसम बना रहने के आसार हैं, जहां बादलों की गड़गड़ाहट और झमाझम बारिश के साथ मौसम सुहावना बना रह सकता है।
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से प्रदेश में तेज मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों के लिए तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की आशंका जताई गई है, जिसके मद्देनज़र लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है।
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: शहरों का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 33°C
- लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 33°C
- पटना: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 29°C
- मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 29°C
- जयपुर: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 31°C
- भोपाल: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 31°C
- शिमला: न्यूनतम 19°C, अधिकतम 25°C
- देहरादून: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 28°C
- जम्मू-कश्मीर: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 17°C
- हैदराबाद: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 31°C
- चेन्नई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 36°C
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: राजस्थान में वेदर अलर्ट
राजस्थान में चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अत्यधिक बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनने का भी खतरा बताया गया है।
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: बिहार में आज का मौसम
बिहार में भी मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने वैशाली, नालंदा, सारण और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में मेघ गर्जन, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, बिजली गिरने और भारी वर्षा की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, रोहतास, औरंगाबाद, गया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, पटना, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, भोजपुर, अरवल और कैमूर जिलों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: यूपी का मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में 17 से 19 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के लगभग 25 जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 30 से 35 जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
Aaj ka Mausam 17 July 2025 LIVE: दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 जुलाई, गुरुवार को गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। आज का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें क्योंकि आंधी और बिजली गिरने का खतरा रहेगा।