कई इलाकों में आएगी आंधी-बारिश, यूपी में शीतलहर का अलर्ट; जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 16 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों में सक्रिय विक्षोभ, मैदानों में शीतलहर और दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना से पूरे देश में मिली जुला मौसम रहने वाला है। वहीं राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और सर्दी की दोहरी मार ने जनजीवन को प्रभावित किया है। आने वाले दिनों में मौसम की यह स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। लेकिन आज आपके शहर में पूरे दिन मौसम कैसा रहने वाला है, आइए देखते हैं पल पल की अपडेट।
कई इलाकों में आएगी आंधी-बारिश, यूपी में शीतलहर का अलर्ट; जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ के मौसम का हाल
पहाड़ों से मैदान तक बारिश और ठंड का असर
दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान
दिल्ली में सर्दी और प्रदूषण दोनों चरम पर
गौरतलब है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। यदि AQI 0 से 50 के बीच है तो इसे ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। यह स्केल वायु प्रदूषण के स्तर को समझने और उसके स्वास्थ्य प्रभावों का आकलन करने में मदद करता है। अब मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ और देखिए जानिए लाइव मौसम का हाल।
