LIVE
कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, इन राज्यों में रात के पारे में गिरावट के आसार
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में अगले दो दिन बहुत घना कोहरा पड़ने का अलर्ट है। वहीं हरियाणा, पंजाब, बिहार और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी अगले दो दिन सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। इलके अलावा केरल और माहे में आज तेज बारिश होने का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ देखने को मिल रहा है। अन्य शहरों के मौसम का हाल इस प्रकार है:
NOV 16, 2024 16:42 IST
राजस्थान में कड़ाके की ठंड कब शुरू होगी
राजस्थान में इस साल मानसून के दौरान जमकर बारिश हुई है। रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद मौसम वैज्ञानिकों ने सर्दियों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है आने वाले सप्ताह से प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
NOV 16, 2024 16:00 IST
गाजियाबाद में सुबह-शाम में ठिठुरन वाली ठंड
गाजियाबाद में सुबह और शाम के समय अच्छी ठंड होने लगी है। दिन ढलने के साथ ठिठुरन महसूस की जा रही है। इस बीच सुबह के समय कंपकंपा देने वाली ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहने लगा है। यहां लोगों ने जैकेट और शॉल निकाल ली है।
NOV 16, 2024 14:47 IST
नोएडा में ठंड की शुरुआत
नोएडा शहर के तापमान में गिरावट देखी गई है। यहां सुबह के समय ठिठुरन वाली ठंड महसूस की जा रही है। घने कोहरे के बीच ठंड से बचने के लिए लोगों ने जैकेट निकाल ली है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि कुछ ही दिनों में शहर में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
NOV 16, 2024 13:18 IST
केरल में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और त्रिशूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शेष जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
NOV 16, 2024 11:37 IST
NOV 16, 2024 10:40 IST
यूपी के 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसमें बरेली, गोरखपुर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, देवरिया, सीतापुर और महराजगंज शामिल हैं।
NOV 16, 2024 09:42 IST
तमिलनाडु में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसमें कई जिले ऐसे हैं, जिनमें भारी बारिश का अलर्ट है तो वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से शहर का मौसम सुहाना और ठंडा बना हुआ है।
NOV 16, 2024 08:19 IST
दिल्ली में इस दिन से बढ़ेगी ठंड
दिल्ली-एनसीआर में भी पारा लुढ़कने लगा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों में दिन का तापमान अब 27 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल राजधानी में धुंध और कोहरा सुबह के समय देखने को मिल रहा है।
NOV 16, 2024 07:41 IST
बिहार में घने कोहरे का अलर्ट
बिहार में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है और रात में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रीह है। पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही आज 21 जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।
NOV 16, 2024 06:03 IST
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही मध्य पर्वतीय इलाको में भी शुष्क मौसम रह सकता है। वहीं ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है।
NOV 16, 2024 06:03 IST
यूपी में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई जिलों में रात का पारा लुढ़ककर 15 डिग्री पर पहुंच गया है। शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों मऔर पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में देर रात या सुबह के समय घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
NOV 16, 2024 06:03 IST
मध्य प्रदेश में सर्द हो रही रातें
मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंड का एहसास होने लगा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में तापमान में कमी देखने को मिली है। वहीं कुछ जिलों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी आई है। शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार जम्मी-कश्मीर में हुई बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही शीत लहरों के कारण एमपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
NOV 16, 2024 06:03 IST
केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 15 नवंबर को तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।
NOV 16, 2024 06:03 IST
हरियाणा-पंजाब में आज छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर को सुबह व रात के समय हरियाणा के कुछ इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। हरियाणा में 17 नवंबर की सुबह तक घने कोहरे की स्थिति रहने के आसार हैं। वहीं पंजाब के कुछ स्थानों पर भी 16 और 17 नवंबर की सुबह घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।
