LIVE

16 June 2025 IMD Weather Forecast: देशभर में मौसम ने बदली करवट, उत्तर से दक्षिण तक मानसून की दस्तक; कई राज्यों में अलर्ट!

Nilesh DwivediUpdated Jun 16, 2025, 17:57 IST

16 June 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): भारत में मौसम परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे कई राज्यों में गर्मी का असर कम हो रहा है और लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस बीच, मानसून के जल्द दस्तक देने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे नियमित बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। ऐसे में यहां देखिए आज की वेदर अपडेट्स।

16 June 2025 IMD Weather Forecast: देशभर में मौसम ने बदली करवट, उत्तर से दक्षिण तक मानसून की दस्तक; कई राज्यों में अलर्ट!
16 June 2025 IMD Weather Forecast: देशभर में मौसम ने बदली करवट, उत्तर से दक्षिण तक मानसून की दस्तक; कई राज्यों में अलर्ट!

16 June 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): देशभर में मौसम परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों के बाद अब पश्चिमी और उत्तरी भारत में भी मौसम सुहावना होने लगा है। खासतौर पर उत्तर भारत में भीषण गर्मी का असर कम होता दिख रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16 जून से गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिसके मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

अगर 20 जून तक बादलों की मेहरबानी बनी रहती है तो अधिकतम तापमान में गिरावट से राहत मिल सकती है। वहीं, 25 जून तक मानसून के दस्तक देने के संकेत हैं, जिससे नियमित बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी मौसम करवट ले चुका है। ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे बिजली गिरने और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी बारिश जारी है, जबकि दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मेघालय में बरसात हो रही है। इसी तरह, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भी मानसून सक्रिय है, जहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

JUN 16, 2025 17:27 IST

उत्तरांखंड मे मौसम का हाल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। वहीं नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगरहल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
JUN 16, 2025 16:34 IST

देहरादून में बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शाम के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यहां धिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 22°C के आसपास रहेगा।
JUN 16, 2025 15:49 IST

मुंबई में आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई के पहले आंधी-बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन स्थिति को देखते हुए अब ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में सुबह से बारिश का दौर जारी है। लेकिन नए अलर्ट के अनुसार, मुंबई के कुछ इलाकों में मुसलाधार बरसात हो सकती है।
JUN 16, 2025 15:10 IST

मौसम के बदलने के साथ दिल्ली में गिरा तापमान

दिल्ली में मौसम की चाल बदल गई है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। बीते दिनों 40 के पार पहुंची शहर का तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन हवाएं रुकते ही उमस भरी गर्मी शुरू हो जाती है।
JUN 16, 2025 14:32 IST

राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में अनेक जगह सोमवार को बिजली चमकने, बदल गरजने और बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, सोमवार को उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बादल गरजने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
JUN 16, 2025 14:32 IST

महाराष्ट्र में बारिश से अब तक 18 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 18 लोगों की जान गई और 65 लोग घायल हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में बताया कि ये मौत भारी बारिश के कारण सड़क दुर्घटना, पुल से गिरना, डूबना, बिजली गिरना और आग लगना जैसी विभिन्न घटनाओं में हुई हैं। इस दौरान छह मवेशियों के मारे जाने की भी खबर है।
JUN 16, 2025 12:37 IST

दिल्ली में आज सुबह रही गर्म

दिल्ली में सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान के मुकाबले नौ डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है तथा सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
JUN 16, 2025 11:34 IST

आगरा में आज सुबह बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना

JUN 16, 2025 10:23 IST

नोएडा में आज का मौसम

नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल, हवा और बादलों की आवाजाही के चलते गर्मी कम महसूस हो रही है।
JUN 16, 2025 09:16 IST

भारी बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव

JUN 16, 2025 09:14 IST

पटना शहर का मौसम पूर्वानुमान

JUN 16, 2025 08:36 IST

ऐसा रहेगा तापमान

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 3-5°C की गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है। मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2-4°C तक कम हो सकता है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4°C की कमी देखी जा सकती है, इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा।
JUN 16, 2025 07:42 IST

केरल में बरसात का कहर

केरल में मानसूनी बारिश का प्रकोप जारी है, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवाओं और भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन हुआ और निचले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या गहरा गई। इस आपदा ने कई जिलों में घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
JUN 16, 2025 06:41 IST

मुंबई में येलो अलर्ट

मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कुछ क्षेत्रों में और अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है।
JUN 16, 2025 06:08 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड में 16 से 21 जून के बीच विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
JUN 16, 2025 05:46 IST

तापमान का हाल

- दिल्ली: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 42°C
- लखनऊ: न्यूनतम 30°C, अधिकतम 39°C
- पटना: न्यूनतम 31°C, अधिकतम 38°C
- जयपुर: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 38°C
- मुंबई: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 28°C
- भोपाल: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 34°C
- चेन्नई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 34°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम 20°C, अधिकतम 24°C
- देहरादून: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 33°C
- शिमला: न्यूनतम 18°C, अधिकतम 29°C
- कश्मीर: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 21°C
- चंडीगढ़: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 38°C
JUN 16, 2025 05:46 IST

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां आरंभ होने से तेज आंधी और बारिश के चलते तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बादल, तेज हवाएं और बारिश की संभावना बनी हुई है।
JUN 16, 2025 05:46 IST

बिहार में मौसम का मिजाज

IMD पटना के अनुसार, तेज आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जल्द ही मानसून के आगमन से मौसम और भी सुहावना हो जाएगा। सीमांचल सहित अन्य क्षेत्रों में आंधी और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
JUN 16, 2025 05:45 IST

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की रात से लू की स्थिति कमजोर पड़ेगी और बादल दिखाई देंगे। अगले एक-दो दिन में तेज आंधी और मध्यम बारिश होने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के असर से बारिश बढ़ेगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
JUN 16, 2025 05:45 IST

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित होता है, तो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, 25 जून से मानसून के आगमन के संकेत मिल रहे हैं, जिससे मौसमी गतिविधियों में तेजी आएगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।