LIVE
एक्टिव हुए मानसून की दिल्ली से कब है विदाई? पटना, लखनऊ, नोएडा के मौसम को लेकर क्या कहता है IMD
Aaj ka Mausam 14 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: संडे को उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है और इसका कारण है दो नए मौसमी सिस्टम। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बन रहेगा। IMD ने बताया कि रविवार-सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हो सकती हैं। लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश जारी रहेगी।
Aaj ka Mausam 14 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अपनी विदाई से पहले एक खेप और बरसना चाहता है। आज कल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव होने वाला है। इससे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार में आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना देखी जा रही है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल और रखते हैं पल-पल की अपडेट्स पर नजर।
SEPT 14, 2025 18:48 IST
SEPT 14, 2025 18:46 IST
SEPT 14, 2025 17:03 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 14 September 2025 LIVE: साउथवेस्ट मॉनसून की विदाई
14 सितंबर 2025 को पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से पश्चिमी-मौसम (साउथवेस्ट मॉनसून) की विदाई हो गई है। यह विदाई सामान्य तिथि 17 सितंबर से पहले हुई। पश्चिमी-मौसम के विदाई के लिए निर्धारित मानदंड पूरे हो गए हैं जिसमें, पश्चिम राजस्थान में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक एंटी-साइक्लोनिक परिसंचरण का विकास, पिछले लगातार 5 दिनों से क्षेत्र में वर्षा का न होना और क्षेत्र में मध्यम ट्रोपोस्फियर तक वायुमंडल में नमी की मात्रा में कमी शामिल हैं। विदाई रेखा 30.5°N / 73.5°E, श्री गंगानगर, नागौर, जोधपुर, बारमेर और 25.5°N / 70°E के माध्यम से गुजरती है। अगले 2-3 दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से पश्चिमी-मौसम की और विदाई की संभावना है।
SEPT 14, 2025 17:01 IST
SEPT 14, 2025 17:00 IST
SEPT 14, 2025 14:59 IST
मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में 4 दिनों की बारिश की राहत के बाद अब बारिश पर ब्रेक लग गया है। जिसके साथ ही में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते अगले तीन दिनों में इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में फिर से तेज बारिश की संभावना है।
SEPT 14, 2025 14:57 IST
झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार
झारखंड में 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
SEPT 14, 2025 14:53 IST
छत्तीसगढ़ में जारी बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई। इस दौरान बीजापुर में सबसे अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन-वज्रपात और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
SEPT 14, 2025 14:06 IST
SEPT 14, 2025 13:12 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली से कब होगी मानसून की विदाई
दिल्ली में इस बार मानसून का आगमन समय से पहले हुआ था, लेकिन इसकी विदाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 15 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है। यहां पढ़ें- दिल्ली से कब विदा लेगा मानसून
SEPT 14, 2025 12:43 IST
SEPT 14, 2025 10:55 IST
दिल्ली का मौसम, Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आने वाली है बारिश
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मानसून की मेहरबानी देखने को मिल सकती है। आसामान में फिलहाल घने बादल नजर आ रहे हैं जो बरस सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इलाके में रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावनाहै। इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार हैं।
SEPT 14, 2025 10:19 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बलिया में अब भी गंगा खतरे के निशान के ऊपर
यूपी के बलिया में गंगा नदी का जल स्तर अब भले ही कम हो रहा है। मगर गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके कारण बैरिया तहसील क्षेत्र के चक्की नौरंगा गांव में नदी जमीनों को तेजी से काट रही है और लोगों के पक्के मकान नदी में तास के पत्तो की तरह गिर कर समाते नजर आ रहे है। गंगा नदी की तेज कटान में एक पक्के मकान का कट कर नदी की गोद मे समा जाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
SEPT 14, 2025 10:03 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP के 8 जिलों में अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून का नया सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक मानसून ट्रफ प्रदेश के मध्य हिस्से से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से इंदौर, भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 14, 2025 09:30 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक 52.2 मिमी वर्षा भोपालपटनम में हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा और कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज राज्य के 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 14, 2025 08:33 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज बारिश की संभावना
राजधानी पटना में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32–33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट के चलते उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
SEPT 14, 2025 08:22 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: Gurugram का मौसम
गुरुग्राम के मौसम की बात करें तो शहर का आसमान आज लगभग साफ रहेगा। थोड़ी बहुत बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। अधिकतम तापमान में आज एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। आज गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
SEPT 14, 2025 08:16 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
आज सफदरजंग मौसम विभाग केंद्र ने अनुमान जताया है कि आज दिल्ली में हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसके कारण बढ़ा हुआ पारा भी कुछ लुढ़केगा। आज राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
SEPT 14, 2025 07:53 IST
हरियाणा का मौसम, Haryana Ka Mausam Live Updates: हरियाणा में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में आगामी तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 15 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 16 सितंबर को भी केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं और बाकी जिलों में आसमान साफ बने रहने की संभावना है। वहीं, 17 सितंबर को मौसम में बड़ा बदलाव होगा, जब पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा।
SEPT 14, 2025 07:47 IST
हरियाणा का मौसम, Haryana Ka Mausam Live Updates: हरियाणा में क्या है मौसम का हाल
हरियाणा मेंआज मौसम ने हल्का बदलाव दिखाया है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार, आज पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। पंचकूला में सुबह से ही बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 सितंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। इसके बाद मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है, जिससे 17 सितंबर को तीन जिलों में तेज बारिश और 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
