LIVEपहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, यूपी-बिहार में बढ़ी ठंड, दिल्ली में कई इलाकों में AQI 500 के पार; जानें आज के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 14 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी राज्यों और दक्षिणी हिस्सों तक मौसम में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। आने वाले 2 से 3 दिन उत्तर भारत के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं, क्योंकि घने कोहरे की दस्तक से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। खासतौर पर सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है, जिसका सीधा असर रेल और हवाई यातायात पर पड़ सकता है। कई ट्रेनें देरी से चल सकती हैं, जबकि उड़ानों के शेड्यूल में भी बदलाव संभव है।
इसी बीच पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इससे न केवल ठंड बढ़ेगी, बल्कि पहाड़ों में सफर करने वालों को भी सतर्क रहने की जरूरत होगी।
दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्वी मानसून के हल्के असर से कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की हर अपडेट जानना बेहद जरूरी हो गया है। तो जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ और जानिए पल-पल बदलते मौसम की ताजा जानकारी।

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, यूपी-बिहार में बढ़ी ठंड, दिल्ली में कई इलाकों में AQI 500 के पार; जानें आज के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 14 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloudburst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद घने कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में 15 दिसंबर तक हल्की बदली छाई रह सकती है। बारिश की संभावना फिलहाल कम है, लेकिन कोहरे के कारण दृश्यता घटने से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है और कई गाड़ियां अपने तय समय से देर से चल सकती हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज अलग रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और कल लेह सहित ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी और हालात चुनौतीपूर्ण बन सकते हैं।
वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर-पूर्वी मानसून के असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है, जबकि तमिलनाडु के तटीय जिलों में भी बादल बरस सकते हैं। पूर्वोत्तर भारत में कोहरे की धुंध छाई रहेगी, हालांकि वहां सर्दी फिलहाल सामान्य रहने की उम्मीद है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: यूपी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: शीतलहर की चेतावनी
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: ओडिशा के कई हिस्सों शीतलहर का अलर्ट
ओडिशा के कई हिस्सों के शीतलहर की चपेट में आने की जानकारी मिली है और कम से कम 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। कंधमाल जिले का जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद इसी जिले के दारिंगबाड़ी और फुलबनी कस्बों में न्यूनतम तापमान 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कोरापुट कस्बे में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं राउरकेला शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: झारखंड के नौ जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा
झारखंड के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है और राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थितियां बनी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, इन नौ जिलों में गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले शामिल हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, "झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में अब भी चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है।" मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में सबसे कम तापमान रांची में दर्ज किया गया जो 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद गुमला में 7.1 डिग्री और खूंटी में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि जमशेदपुर में यह 12 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: झारखंड के 9 जिलों में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का न्यूनतम पारा
झारखंड के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है और राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थितियां बनी हुई हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन नौ जिलों में गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले शामिल हैं।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। हालांकि अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप
उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते ठंड में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संभाग और पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग, दोनों में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: प्रयागराज में तापमान 10 डिग्री तक लुढ़का
प्रयागराज में ठंड लोगों को परेशान कर रही है। यहां 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर चुका है। हालांकि, शीतलहर न होने से लोगों को राहत मिलेगी। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिक ठंड है। घने कोहरे की वजह से सुबह के समय बहुत कम विजिबिलिटी रही, जो सबसे बड़ी समस्या है। जिससे लोगों को गाड़ी चलाने और आने-जाने में दिक्कत हुई।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: MP में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल, बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे सर्द हवाएं कमजोर हुई हैं और एमपी में अगले तीन दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होंगे, जिससे पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी रहेगी और बाद में ठंडी हवाएं एमपी तक पहुंचकर शीतलहर का असर बढ़ा सकती हैं।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: दिल्ली में GRAP 4 लागू
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए शनिवार शाम से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-IV लागू कर दिया गया। इससे पहले सुबह तक स्टेज-III की पाबंदियां प्रभावी थीं। GRAP-IV तब लागू होता है जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 से ऊपर पहुंच जाता है, जिसे ‘सीवियर प्लस’ श्रेणी माना जाता है। शनिवार शाम को आनंद विहार में AQI 488 और बवाना में 496 दर्ज किया गया। राजधानी क्षेत्र में पहले से ही GRAP के स्टेज-I, II और III की सभी पाबंदियां लागू हैं।
Uttarakhand Aaj Ka Mausam LIVE Updates: देहरादून का मौसम
रविवार को देहरादून में मौसम आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन में धूप निकलने पर मौसम सुहावना और आरामदायक बना रह सकता है।
Uttarakhand Aaj Ka Mausam LIVE Updates: उत्तराखंड के 4 जिलों में आज होगी बर्फबारी
उत्तराखंड के चार जिलों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। 3700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ में मौसम खराब बना हुआ है।
Himachal Aaj Ka Mausam LIVE Updates: हिमाचल के कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज शुष्क मौसम का दौर खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
Manali Aaj Ka Mausam LIVE Updates: मनाली में बर्फबारी का अलर्ट
मनाली में आज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को यहां बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है। गिरते तापमान ने इस मौसम परिवर्तन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना दी हैं। न्यूनतम तापमान 4°C दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 15°C रहने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: राजस्थान में पारा कुछ डिग्री बढ़ा
उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान में सर्दी का तीखापन कम हुआ है। बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सहित उत्तर-पश्चिम जिलों में बादलों के कारण न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री बढ़ा और लोगों को शीतलहर से राहत मिली। बीकानेर संभाग, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, झुंझुनूं और सीकर में हल्के बादल छाए रहे, जिससे उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं कमजोर पड़ीं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 18 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होकर फिर से ठंड का असर बढ़ा सकता है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: बिहार में ठंड के साथ कोहरा
बिहार में तापमान का उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। अगले सात दिनों तक रात और सुबह ठंड तेज रहने की संभावना है। बेगूसराय समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है और आने वाले तीन-चार दिन तक कुहासा बना रहेगा। दिन में हल्की धूप राहत दे रही है, लेकिन गयाजी में विजिबिलिटी 200 मीटर तक गिर गई। किशनगंज में न्यूनतम तापमान 7.6°C और मोतिहारी में अधिकतम 29.2°C दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों में कुछ जिलों में तापमान गिरा तो कहीं हल्की बढ़ोतरी हुई। पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 से 333 तक पहुंचकर हवा को खराब श्रेणी में बनाए हुए है
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: यूपी में बढ़ेगी ठंड
दिसंबर आधा बीतने के बावजूद उत्तर प्रदेश में दिन में कड़ाके की ठंड नहीं है, हालांकि रातें ठंडी हो रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, लेकिन कोहरे का असर बढ़ेगा। आज पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा और पूर्वी यूपी के कई जिलों, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: MP का मौसम
उत्तरी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल, बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे सर्द हवाएं फिलहाल कमजोर हुई हैं और मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है। हालांकि तापमान लगातार गिर रहा है और शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां बीती रात पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होंगे, जिनसे पहाड़ों में बर्फबारी-बारिश जारी रहेगी और बाद में ठंडी हवाएं एमपी तक पहुंचकर शीतलहर का असर फिर बढ़ा देंगी।