LIVE

दिल्ली-एनसीआर समते उत्तर भारत में सर्द हवाओं का दौर, सीकर और झुंझुनू में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam 13 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच राजस्थान के सीकर और झुंझुनू में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी और बिहार समेत आसपास के राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में शीतलहर शुरू हो जाएगी। शीतलहर शुरू होने की कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी। बढ़ती ठंड को देखते हुए इससे बचने के लिए लोगों ने पहले हीटर आदि निकाल लिए हैं।
City Weather Live
Aaj ka Mausam 13 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में मौसम की चाल बदल गई है। यहां पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का सीधा असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। तापमान गिरने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार पारा गिरने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही यूपी, बिहार और दिल्ली में शीतलहर का दौर शुरू होगा। इस बीच राजस्थान के सीकर और झुंझुनू में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में कोल्ड वेव अन्य शहरों में भी शुरू हो जाएगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा शहरों में आज मौसम का हाल।

Pref
Nov 13, 2025 | 06:56 PM IST

मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल

Nov 13, 2025 | 06:55 PM IST

IMD जयपुर वेदर अपडेट

Nov 13, 2025 | 06:54 PM IST

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

Nov 13, 2025 | 04:34 PM IST

मौसम चेतावनी और वर्षा मानचित्र पंजाब और हरियाणा

Nov 13, 2025 | 04:33 PM IST

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

Nov 13, 2025 | 04:33 PM IST

बहु मौसम संबंधी चेतावनी

Nov 13, 2025 | 02:07 PM IST

दिल्ली का AQI 400 पार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार दर्ज किया गया है, जो “गंभीर श्रेणी” में आता है। पर्यावरण मॉनिटरिंग केंद्रों से मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के बवाना में एक्यूआई 460, चांदनी चौक में 455, और आनंद विहार में 431 दर्ज किया गया है। वहीं नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 419 और गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र में 413 तक पहुंच गया है।
Nov 13, 2025 | 12:47 PM IST

नोएडा में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के दौरान कड़ाके की ठंड हो रही है, लेकिन दिन के समय ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है।
Nov 13, 2025 | 11:01 AM IST

गुरुग्राम सेक्टर 11 में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में

हरियाणा के गुरुग्राम में प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर 11 में एक्यूआई 378 दर्ज किया गया है।
Nov 13, 2025 | 08:24 AM IST

दिल्ली के आनंद विहार का AQI कितना है

राष्ट्री राजधानी दिल्ली का आनंद विहार में हर साल सबसे अधिक प्रदूषण होता है। आज की बात करें तो सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, आनंद विहार का एक्यूआई 431 दर्ज किया गया है।
Nov 13, 2025 | 06:53 AM IST

दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी से खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 6 बजे की रिपोर्ट में दिल्ली का एक्यूआई 407 दर्ज किया गया है। शहर में धुंद की परत देखने को मिल रही है।
Nov 13, 2025 | 05:51 AM IST

राजस्थान में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में आज मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। कहीं भी बारिश होने कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने सीकर और झुंझुनू में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

Nov 13, 2025 | 05:51 AM IST

बिहार में बढ़ेगी ठंड

बिहार में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। सुबह-शाम लोगों को गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। खुद को ठंड से बचाने के लिए निवासियों सभी प्रकार के जतन कर रहे हैं। घरों के आगे अलाव जलाना शुरू हो गया है।
Nov 13, 2025 | 05:50 AM IST

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। हालांकि दिन के समय खिली तेज धूप के कारण दोपहर के समय खास ठंड महसूस नहीं हो रही है, लेकिन रात के समय शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। कानपुर समेत यूपी के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड अधिक महसूस की जा रही है।
Nov 13, 2025 | 05:50 AM IST

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। तापमान में गिरावट आ रही है। इस समय शहर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बना हुआ है और अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।