Aaj ka Mausam 13 January 2026 LIVE: पहाड़ों पर आया बारिश का अलर्ट, अब और बढ़ेगी सर्दी; दिल्ली में आज पूरे दिन शीतलहर
UP ka Mausam: यूपी के किन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 4 जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और शामली शामिल है। इसके अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद और संभल में भी कोल्ड के अलर्ट जारी किया गया है।ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई कितना है?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में शहर का एक्यूआई 350 रिकॉर्ड किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट
राजस्थान में मौसम का कहर जारी है। प्रदेश के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चुरू, झुंझुनूं, अलवर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में जल्द आने वाली है बारिश
बिहार में बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण ठंड तेज बनी हुई है और 10 जिलों में तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, मधुबनी समेत 8 जिलों में कोल्ड डे और हल्के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और दक्षिण-पूर्व बिहार में घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि पटना में धूप निकलने से दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। 17 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से 20-21 जनवरी को उत्तर बिहार में बूंदाबांदी और ठंड और बढ़ सकती है।Aaj Ka Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ में ठंड ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि दुर्ग में अधिकतम 29.6 डिग्री रहा। अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 1 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है। रायपुर में घनी धुंध छाई रह सकती है। ठंड बढ़ने के चलते रायगढ़ में स्कूलों के समय बदले गए हैं दो शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे और 12:15 से शाम 4 बजे तक चलेंगे, जबकि एक शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। यह व्यवस्था 10 से 17 जनवरी तक लागू रहेगी।Aaj Ka Mausam Live Update: लखनऊ में ठंड से थोड़ी राहत
लखनऊ में मंगलवार को मौसम साफ रहा और सुबह धूप निकलने से दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि सोमवार को अधिकतम 21.6 और न्यूनतम 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था। ठंडी हवाओं के चलते गलन बनी हुई है और 15 जनवरी से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान का मौसम
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 10 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया, जहां अलवर सहित एनसीआर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में सुबह कोहरा रहा, जबकि जयपुर समेत 8 जिलों में 5वीं से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी दी गई है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन तापमान माइनस में दर्ज हुआ, 6 शहरों में बर्फ जमी और 10 से अधिक शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। हालांकि दिन में साफ आसमान और धूप निकलने से ठंड में कुछ राहत मिली।Aaj Ka Mausam Live Update: करनाल में घना कोहरा
Aaj Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
15 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे 2-3 दिन बाद एमपी के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना है। फिलहाल ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में ठंड और मध्यम कोहरा बना हुआ है। मंगलवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में कोहरा रहा, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, गुना, शिवपुरी, शाजापुर और सीहोर में भी कोहरे का असर देखा गया।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए शीतलहर की चेतावनी दी है, जबकि 14 जनवरी के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर, दक्षिण, मध्य, शाहदरा, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। सुबह के समय हल्के से घने कोहरे की संभावना भी जताई गई है।Aaj Ka Mausam Live Update: तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के तीन राज्यों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आने वाले सप्ताह के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। श्रीनगर में 18 जनवरी को बारिश के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल के मनाली में गुरुवार को भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है, जहां हवाओं की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लद्दाख में शुक्रवार से रविवार तक लगातार बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है।Aaj Ka Mausam Live Update: आज यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को राज्य के लगभग 25 जिलों में कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है। झांसी, बांदा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, टूंडला, अलीगढ़, नोएडा, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, पीलीभीत, बरेली और रामपुर में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे प्रदेश में घना से अति घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने के कारण ठिठुरन बढ़ेगी। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी, जिससे ट्रेनों की गति प्रभावित होगी और कई सेवाएं रद्द करनी पड़ सकती हैं।Kolkata News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, रियल एस्टेट कारोबारी अमित गांगुली गिरफ्तार
Kal Ka Mausam : 24 घंटे में आ रहा आंधी-तूफान, 14 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; मौसम विभाग ने किया सावधान
Indore News: राहुल गांधी के आने से पहले VIP डोम में दिखा 'अनचाहा मेहमान’, फन फैलाए नजर आया कोबरा, स्नेक कैचर ने संभाली कमान
20 सितंबर से पंजाब में डोर-टू-डोर अभियान चलाएगी AAP, 2.68 लाख बूथ सदस्य घर-घर पहुंचाएंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड
अब जन्म लेते ही बच्चे को मिलेगी सोने की अंगूठी...तमिलनाडु की विजय सरकार लॉन्च करेगी स्कीम; जानें तारीख
© 2026 Times Horizon Private Limited
