LIVE
झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुछ ही देर में आंधी-तूफान के आसार; उत्तराखंड, UP और MP में ओले गिरने की चेतावनी
दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में पिछले 3-4 दिनों से मौसम ने करवट बदली है। इस दौरान कई जगहों पर आंधी-बारिश के साथ ही वज्रपात और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। जिससे गर्मी से भी हल्की राहत मिली है। दिल्ली में भी पिछले दो दिनों में बारिश दर्ज की गई है। जिसने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगाया है। आज भी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश होने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया गया है। बिहार में भी आज गरज के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। राजस्थान में भी आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। वहीं मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों को सता रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल इस प्रकार है:
APR 12, 2025 15:38 IST
झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के आसार
झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में आज दोपहर से रात तक बिजली गिरने, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है, साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि हो सकती है।
APR 12, 2025 15:07 IST
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। आईएमडी ने आज पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है।
APR 12, 2025 14:09 IST
APR 12, 2025 13:12 IST
दिल्ली में आज सुबह साफ रहा आसमान
दिल्ली की शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन में आंधी आने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के कई अन्य मौसम केंद्रों ने इस अवधि के दौरान हल्की बारिश की सूचना दी। आयानगर में सबसे अधिक 4.0 मिमी बारिश हुई, उसके बाद पीतमपुरा में 2.5 मिमी, पालम में 2.0 मिमी और रिज में 1.4 मिमी बारिश हुई। सफदरजंग में 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड, पूसा और मयूर विहार में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
APR 12, 2025 13:03 IST
तमिलनाडु के तिरुवरुर में भारी बारिश से ढही दीवार
तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले में बीती रात भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात व्यवधान की स्थिति भी देखी गई। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से एक फूस का घर ढह गया, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
APR 12, 2025 11:57 IST
दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित
दिल्ली में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार शाम हवाई अड्डे पर 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में तेज धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं। हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने शाम 7:15 बजे एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।”
APR 12, 2025 09:52 IST
दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
APR 12, 2025 08:09 IST
APR 12, 2025 07:00 IST
मध्य प्रदेश में सता रही गर्मी
मध्य प्रदेश में लोग गर्मी का कहर झेल रहे हैं। यहां धूप की तपिश बढ़ने से दिन में लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। साथ ही प्रदेश में तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा और ऊपर चढ़ने की संभावना है।
APR 12, 2025 07:00 IST
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार में शनिवार को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। आईएमडी के अनुसार मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा, पटना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
APR 12, 2025 06:59 IST
यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान में अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गयी है। यूपी में मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
APR 12, 2025 06:59 IST
मुरादाबाद में बिजली गिरने से 5 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, मुरादाबाद और हापुड़ समेत कई इलाकों में 10 और 11 अप्रैल की दरमियानी रात को आकाशीय बिजली गिरी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मुरादाबाद के एक निजी विश्विद्यालय के पांच छात्र घायल हो गए।
APR 12, 2025 06:59 IST
उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश का कहर
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग का मलबा कई दुकानों और होटलों में घुस गया, जिससे उनके अंदर रखा सामान खराब हो गया। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई और न ही मकानों को कोई नुकसान हुआ।
