LIVE

आज का मौसम, 11 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश भर में बदला मौसम का मिजाज, यूपी के इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना

Nishant TiwariUpdated May 11, 2025, 18:05 IST

आज का मौसम 11 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिली हुई है। 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहे तापमान से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मौसम विभाग ने देश के पूर्वी हिस्सों के लिए लू के लिए चेताया है। अगले कुछ दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश एवं गरज के साथ बारिश के छींटे पड़ सकते हैं और इस बार मानसून भी जल्द आने वाला है।

आज का मौसम, 11 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश भर में बदला मौसम का मिजाज, यूपी के इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना
आज का मौसम, 11 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश भर में बदला मौसम का मिजाज, यूपी के इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना

आज का मौसम 11 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: देश के अधिकांश हिस्से में उमस बढ़ने लगी है। यूपी में गर्मी बढ़ रही है, कुछ दिन बिहार में भी गर्मी इसी हाल में रहने वाली है। दिल्ली में जल्द ही फिर गर्मी प्रकोप दिखाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बार के मानसून के आगमन पर अपडेट दी है, लेकिन आज का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

MAY 11, 2025 18:04 IST

यूपी के इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना

IMD के अनुसार, आज प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर, सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर, शामली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, जालौन, आगरा, रामपुर, हमीरपुर और उनके आसपास के क्षेत्रों में तेज गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
MAY 11, 2025 17:15 IST

दिल्ली में कल का मौसम

सोमवार के लिए मौसम विभाग ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान सतही हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 15-25 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
MAY 11, 2025 16:32 IST

11 मई का वेदर अलर्ट

MAY 11, 2025 16:04 IST

मौसम की चेतावनी

MAY 11, 2025 15:28 IST

दिल्ली के मौसम का हाल

IMD के मुताबिक, दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में 16 मई तक अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
MAY 11, 2025 14:44 IST

आपके शहरों का तापमान

- दिल्ली: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 38°C
- नोएडा: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 36°C
- पटना: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 42°C
- लखनऊ: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 40°C
- जयपुर: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 36°C
- भोपाल: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 36°C
- मुंबई: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 31°C
- गाजियाबाद: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 37°C
- जम्मू: न्यूनतम 22°C, अधिकतम 32°C
- प्रयागराज: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 38°C
- कोलकाता: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 39°C
- अहमदाबाद: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 34°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम 22°C, अधिकतम 31°C
- कानपुर: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 36°C
- वाराणसी: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 38°C
MAY 11, 2025 14:14 IST

यूपी में गर्मी का सिलसिला जारी

उत्तर प्रदेश में फिलहाल दिन के समय तेज धूप देखी जा रही है, और अब रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में भी ये तपन बनी रह सकती है। 12 मई से 14 मई तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
MAY 11, 2025 13:02 IST

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज और कल गरज के साथ बिजली चमकने, भारी वर्षा और तेज़ हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाने की संभावना है।
MAY 11, 2025 12:25 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार में बारिश से भी गर्मी में राहत नहीं

बिहार में आज रोहतास, गया और औरंगाबाद के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलने की उम्मीद कम है।

यहां पढ़ें- बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
MAY 11, 2025 11:13 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: पटना में कल से लू शुरू

MAY 11, 2025 10:05 IST

Delhi Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में कोई अलर्ट नहीं

दिल्ली के मौसम को लेकर एक राहत की बात है कि दिल्ली में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है और उसके बाद कल से पारा भी चढ़ेगा लेकिन इन मौसमी परिघटनाओं का प्रभाव इतना तेज नहीं है कि अलर्ट लगाने की जरूरत पड़े।

यहां पढ़िए- दिल्ली के आज के मौसम का हाल
MAY 11, 2025 08:58 IST

Delhi Aaj Ka Mausam LIVE: कल से दिल्ली में चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने कल दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है और इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

यहां पढ़िए- कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम
MAY 11, 2025 08:13 IST

दिल्ली में आज फिर बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद उमस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
MAY 11, 2025 06:56 IST

बिहार में गर्मी बरकरार

बिहार के उत्तरी और उत्तर पूर्वी इलाकों में आज लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गोपालगंज, पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पूर्णिया,सुपौल, जमुई और बांका के इलाकों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
MAY 11, 2025 06:56 IST

राजस्थान में खत्म होगा बारिश का असर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में कुछ बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में कुछ नरमी आई लेकिन आंधी-बारिश का दौर अब कुछ कम होगा। 12-13 मई से कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
MAY 11, 2025 06:56 IST

उत्तराखंड में ओले को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाने के आसार हैं। साथ ही तेज धूप भी निकाल सकती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
MAY 11, 2025 06:56 IST

दिल्ली आज भी नर्म है मौसम

दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
MAY 11, 2025 06:55 IST

यूपी में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग की माने तो 11 मई के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। कल के बाद धीरे-धीरे 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।