LIVE
आज का मौसम, 10 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश भर में मौसम के बदले हालात, IMD ने जारी की मौसम की चेतावनी
आज का मौसम 10 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: देश से अब मौसम का मिला जुला रुख आने लगा है। उत्तर प्रदेश में गर्मी फिर लौट रही है। यूपी में आज बारिश तक अलर्ट है इसके बाद वहां गर्मी बढ़ेगी। दिल्ली में गर्मी से राहत जारी है, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। वहीं अब मौसम में उमस भी बढ़ रही है।
आज का मौसम 10 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: आज की बात करें तो मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों के पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ राज्यों के लिए मौसम से जुड़ी चेतावनियां जारी की गई हैं। लेकिन मौसम में जल्द ही बदलाव आने वाला है। आइए जानते हैं आज के मौसम का ताजा हाल।
MAY 10, 2025 18:11 IST
MAY 10, 2025 17:29 IST
देश के इन हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना
छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
MAY 10, 2025 16:46 IST
मध्य भारत के राज्यों मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के राज्यों (मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़) में 10 से 13 मई के बीच धूल भरी आंधी चलने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
MAY 10, 2025 16:02 IST
पश्चिम बंगाल में गर्मी और उमस का असर
IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल में गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है, जिससे लोगों को असहजता महसूस हो सकती है। इस क्षेत्र में तापमान और नमी का स्तर बढ़ने की संभावना है।
MAY 10, 2025 15:18 IST
दक्षिण भारत का मौसम
IMD के अनुसार, 10 से 13 मई तक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
MAY 10, 2025 14:43 IST
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का हाल
दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती हैं। हालांकि तूफान या तेज बारिश की संभावना नहीं है।
MAY 10, 2025 14:15 IST
पूर्वोत्तर राज्यों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर के लिए 11 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी वर्षा, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
MAY 10, 2025 13:49 IST
Patna Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार के 8 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट
IMD के अनुसार, बिहार के आठ जिलों में रविवार को लू चलने की संभावना है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, जमुई, बांका, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा।
MAY 10, 2025 13:16 IST
MAY 10, 2025 12:45 IST
MAY 10, 2025 12:12 IST
Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: जयपुर में झूमकर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने आज जयपुर शहर में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। 10 और 11 मई को शहर में बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना है।
MAY 10, 2025 10:33 IST
Patna Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार में चढ़ रहा पारा
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में कल शाम तक अधिकतम तापमान में 3-5°C की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान बिहार का मौसम की शुष्क रहने वाला है।
यहां पढ़िए- कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम
यहां पढ़िए- कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम
MAY 10, 2025 09:32 IST
Delhi Aaj Ka Mausam LIVE: अगले कुछ दिनों का नहीं कोई अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज हल्की बारिश आ सकती है और 13 मई तक हल्के बादलों और हवा का असर रहेगा। इस दौरान किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
यह भी पढ़िए- कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम
यह भी पढ़िए- कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम
MAY 10, 2025 08:41 IST
Delhi NCR Aaj Ka Mausam LIVE: अगले कुछ दिनों बढ़ेगी दिल्ली की गर्मी
दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 मई तक आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की अनुमान है।
यहां पढ़िए- आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
यहां पढ़िए- आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
MAY 10, 2025 07:00 IST
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन जिले में कहीं-कहीं तेज गति की आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
MAY 10, 2025 07:00 IST
यूपी में बढ़ रही गर्मी
उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस एक बार फिर बढ़ने लगी है। हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में 11 मई तक बारिश होने की संभावना जताई है।
MAY 10, 2025 07:00 IST
दिल्ली में हल्की बारिश से सुहाना होगा मौसम
आज हल्के फुल्के बादलों के साथ दिन भर दिल्ली का आसमान घिरा रहेगा। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या कुछ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
MAY 10, 2025 07:00 IST
आज दिल्ली में कैसा रहेगा पारा
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कल में बारिश की चेतावनी जारी की थी। आज यानी 10 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा।
MAY 10, 2025 06:59 IST
बिहार में मौसम रहेगा शुष्क
बिहार के लगभग सभी इलाकों में आज शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग पटना ने राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिणी भागों में गर्म और सूखा दिन रहने की संभावना है।
