LIVE

गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते कंपनियों में आज वर्क फ्रॉम होम; राजस्थान में बरसात का दौर बरकरार, बिहार में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

देशभर में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। इसके साथ ही कई राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ी और मैदानी इलाकों में वज्रपात व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते कंपनियों में आज वर्क फ्रॉम होम; राजस्थान में बरसात का दौर बरकरार, बिहार में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
देशभर में मानसून के सक्रिय होने के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर लोग अभी भी उमस और गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह फिर से बारिश और आंधी की गतिविधियों के संकेत दिए जा रहे हैं। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के भीतर यानी 10 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश हो सकती है।

इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। खासकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज से 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना रहेगा। इसके अलावा, मुंबई, अहमदाबाद सहित महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में भी मानसूनी बारिश की संभावना जताई गई है। स्काईमेट की वेदर रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी तेज बारिश की आशंका है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में, खासकर असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ भारी बारिश के संकेत हैं।
Jul 10, 2025 | 09:10 PM IST

दिल्ली में बारिश के कारण लोगों को यातायात जाम से जूझना पड़ा

दिल्ली में बुधवार रात हुई भारी बारिश और बृहस्पतिवार सुबह बौछारों के कारण यात्रियों और कार्यालय जाने वाले लोगों को जलभराव और यातायात जाम की समस्या से जूझना पड़ा। आईटीओ से लेकर ओल्ड रोहतक रोड, दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-8) और मधुबन चौक पर घंटों यातायात जाम रहा। दिल्ली में अतिरिक्त पानी की निकासी और वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शादीपुर इलाके में दोपहर तक जाम की स्थिति रही।
Jul 10, 2025 | 02:18 PM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण बृहस्पतिवार को शहर थम सा गया, सड़कें एवं कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक गुरुग्राम में 133 मिलीमीटर और वजीराबाद तहसील में 122 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे का नरसिंहपुर खंड और बसई एवं गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन मार्ग के आसपास के इलाके जलमग्न हो गए।
Jul 10, 2025 | 01:38 PM IST

गुरुग्राम में NH-8 पर नरसिंहपुर चौक पर जलभराव के कारण वाहन खराब

Jul 10, 2025 | 12:40 PM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम कराने की सलाह

गुरुग्राम में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में लबालब पानी भर गया है, साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्याएं भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की ओर से आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने कंपनियों को सलाह दी है कि वे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दें।
Jul 10, 2025 | 12:33 PM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: गाजियाबाद में आज का तापमान

गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Jul 10, 2025 | 12:32 PM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Jul 10, 2025 | 11:31 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: राजस्थान की इन जगहों पर बारिश हुई दर्ज

Jul 10, 2025 | 11:30 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

Jul 10, 2025 | 09:43 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव

Jul 10, 2025 | 09:20 AM IST
Jul 10, 2025 | 09:10 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: दिल्ली एनसीआर में भूकंप

Jul 10, 2025 | 08:16 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में इन दिनों मानसून का दौर जारी है। मुंबई से लेकर पुणे और नागपुर में भारी बारिश की आशंका जताते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
Jul 10, 2025 | 08:16 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मौसस विभाग के मुताबिक, एमपी के भोपाल, नरसिंहपुर, विदिशा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रतलाम, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, छतरपुर, गुना, शिवपुरी, सागर, हरदा और दमोह में आज मूसलाधार बारिश की संभावना है।
Jul 10, 2025 | 06:48 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रोड नंबर 40 स्थित जखीरा रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित है और इंद्रलोक चौक के पास मार्ग परिवर्तन किया गया है। शास्त्री नगर/केडी चौक से यातायात चौधरी नाहर सिंह मार्ग की ओर और इसके विपरीत दिशा में मोड़ दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित मार्ग से बचें और सुगम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
Jul 10, 2025 | 06:34 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश

Jul 10, 2025 | 06:33 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: मध्य प्रदेश में बारिश के कारण विदिशा शहर में जलभराव

Jul 10, 2025 | 06:31 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: गुरुग्राम में लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव

Jul 10, 2025 | 05:54 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: शहरों का तापमान

- दिल्ली: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 34°C
- लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 32°C
- पटना: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 34°C
- मुंबई: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 29°C
- जयपुर: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 34°C
- भोपाल: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 28°C
- चंडीगढ़: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 34°C
- हैदराबाद: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 31°C
- देहरादून: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 27°C
- शिमला: न्यूनतम 18°C, अधिकतम 23°C
- कश्मीर: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 17°C
Jul 10, 2025 | 05:54 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: राजस्थान की इन जगहों पर बरसात की संभावना

राजस्थान के कई हिस्सों में आज से एक बार फिर भारी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में वर्षा की आशंका जताई गई है। इस दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि भरतपुर संभाग के एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
Jul 10, 2025 | 05:53 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: बिहार के 8 जिलों में अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुककर हो रही बारिश से उमस में इजाफा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्णिया, बांका, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मुंगेर और गया समेत 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Jul 10, 2025 | 05:53 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई से कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लखनऊ, आगरा, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ सहित लगभग 15 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Jul 10, 2025 | 05:53 AM IST

Aaj ka Mausam 10 July 2025 LIVE: दिल्ली में आज का मौसम

बुधवार को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया। इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश और गरज-चमक जैसी मौसमी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। आज, 10 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखी जा सकती है।