Aaj ka Mausam 10 April 2026 LIVE: Rajasthan-UP में बढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर बर्फबारी; 8 राज्यों में IMD का मौसम अलर्ट
Aaj ka Mausam 10 April 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: आज का मौसम देशभर में तेजी से बदलता नजर आ रहा है और मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 से 36 घंटों के दौरान कई हिस्सों में अलग-अलग मौसमीय गतिविधियां देखने को मिलेंगी। अगर आप सोच रहे हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा या क्या आज बारिश होगी, तो बता दें कि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तेज हवाओं (लगभग 70 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। खासकर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से इन क्षेत्रों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। दूसरी ओर, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, जिसके कारण मौसम साफ होने की प्रक्रिया शुरू हो रही है, हालांकि अभी भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 10 April 2026 LIVE: Rajasthan-UP में बढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर बर्फबारी; 8 राज्यों में IMD का मौसम अलर्ट
