LIVE
ठंड ने पकड़ी देशभर में रफ्तार, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जानें क्या है मौसम का हाल?
Aaj ka Mausam 09 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मौसम विभाग ने आज देश के चार राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होने से ठंड में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। अगले 6 से 7 दिनों में यहां रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। वहीं दिल्ली अभी भी प्रदूषण के साय में है। यहां लगातार बेहद खराब स्तर पर हवा दर्ज की जा रही है।
Aaj ka Mausam 09 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में ठंड जोर पकड़ने लगी है। तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के चलते दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में भी ठंड बढ़ रही है। इस बीच कुछ राज्य ऐसे भी है, जहां पर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और मेघालय में तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। मौस विभाग ने समुद्री किनारे रहने वाले मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल इस प्रकार है:
NOV 09, 2025 19:31 IST
NOV 09, 2025 18:16 IST
NOV 09, 2025 18:14 IST
NOV 09, 2025 18:14 IST
NOV 09, 2025 17:07 IST
NOV 09, 2025 17:06 IST
NOV 09, 2025 17:06 IST
NOV 09, 2025 15:18 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं निचले इलाकों में सर्द हवाएं चलेंगी और कोहरा भी छाया रह सकता है।
NOV 09, 2025 14:27 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में तापमान में गिरावट के आसार
उत्तराखंड में रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं नैनीताल में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
NOV 09, 2025 12:27 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 3-4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बरकरार रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान में 2- 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
NOV 09, 2025 11:15 IST
दिल्ली-एनसीआर में क्यों बढ़ रहा प्रदूषण
आईएमडी ने कहा कि प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति गिरते तापमान से जुड़ी है, जिससे हवा भारी हो जाती है और हवा की गति कम हो जाती है, जिससे प्रदूषक सतह के पास जमे रहते हैं। इसी कारण कोहरे और धुंध का मिश्रण घना बना रहता है। आईएमडी के अनुसार, निर्माण गतिविधियां और वाहनों से निकलने वाला धुआं भी वायु प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
NOV 09, 2025 10:09 IST
नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का क्या है हाल
दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। नोएडा में औसत एक्यूआई 391, ग्रेटर नोएडा में 366, गाजियाबाद में 387 और गुरुग्राम में 252 दर्ज किया गया।
NOV 09, 2025 10:08 IST
दिल्ली में कई इलाकों में 400 पार एक्यूआई
दिल्ली-एनसीआर रविवार को धुंध की मोटी चादर में लिपटा रहा और शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया। कुछ इलाकों में स्थिति और बिगड़ गई, जहां एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 24 घंटे का औसत एक्यूआई 361 रहा। हालांकि, ताजा आंकड़ों से पता चला है कि 24 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर दर्ज किया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक है। वजीरपुर में एक्यूआई 424, बवाना में 424 और विवेक विहार में 415 बना हुआ है।
NOV 09, 2025 08:34 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज साफ रहेगा मौसम
यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कोई वेदर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे रात में ठंड का एहसास बढ़ सकता है।
NOV 09, 2025 07:33 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में गुरुवार को इस शीत ऋतु में पहली बार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया। आईएमडी के अनुसार ठंड का कारण पश्चिमी हिमालय में ताजा हिमपात के बाद दिल्ली में चल रही ठंडी हवाओं को बताया साथ ही रात में आसमान साफ रहने के कारण 'रेडिएशन कूलिंग' में बढ़ोत्तरी हुई।
NOV 09, 2025 07:33 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द रात
दिल्ली में शनिवार को पारा गिरने से सर्दी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी। रात का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
NOV 09, 2025 07:33 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दार्जिलिंग में रहा सबसे कम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में शनिवार को दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे कम था। राज्य के मैदानी इलाकों में बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में सबसे कम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि अन्य स्थानों में आसनसोल (15.8 डिग्री सेल्सियस), कलिम्पोंग (16 डिग्री सेल्सियस) और पुरुलिया (17 डिग्री सेल्सियस) में रात का तापमान काफी कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा रविवार सुबह इसके 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
NOV 09, 2025 07:33 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल में तापमान में आएगी गिरावट
आईएमडी ने शनिवार को पूर्वानुमान किया कि अगले चार दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, क्योंकि सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को सुबह के समय पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अगले सात दिनों तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने और उसके बाद पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है।
