Aaj ka Mausam 09 December 2025 LIVE: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Chhattisgarh weather Live Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मैनपाट में तापमान 4°C से नीचे पहुंचकर ओस की बूंदें बर्फ में बदल गईं, जबकि अंबिकापुर में 5°C, पेंड्रा में 8°C और जगदलपुर में 9.8°C दर्ज किया गया।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) rajasthan weather Live Update: राजस्थान में शीतलहर
राजस्थान में 10 दिसंबर से एक बार फिर शीतलहर का असर शुरू होने जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव शेखावाटी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों के लिए दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) MP weather Live Update: MP में ठंड के तीखे तेवर
मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का असर रहने का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी और शहडोल में कोल्ड वेव का प्रभाव रहेगा, जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना है। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में दिनभर शीतलहर का असर बना हुआ है।Delhi Air Pollution: दिल्ली में आज कितना रहा AQI
दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से बनी जहरीली हवा के बीच मंगलवार सुबह लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दी। आईएमडी के अनुसार, 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सतही हवाओं ने वायु प्रदूषण को कुछ हद तक कम किया है। शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी तक दर्ज किया जा रहा था, लेकिन आज कई मॉनिटरिंग स्टेशन 300 के नीचे आते दिखाई दिए। पुसा में 270, शादीपुर में 239, विवेक विहार में 323, वजीरपुर में 320 और आरके पुरम में 313 एक्यूआई दर्ज किया गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज मौसम रहेगा साफ
यूपी में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को बिलासपुर जिले में भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और मंडी जिले में बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसा कुल्लू जिले में मनाली के पास रोहतांग दर्रे और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।खराब मौसम और हिमपात की वजह से मनाली-लेह मार्ग को दारचा से आगे वाहनों के आवागमन के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। इससे पहले, लाहौल-स्पीति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ग्रामफू-लोसर मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया था। राज्य और लद्दाख को जोड़ने वाली यह सड़क हर सर्दियों में बंद रहती है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कोलकाता में आज कैसा मौसम रहेगा
कोलकाता में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाए रहने का भी अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर के तापमान में बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को श्रीनगर शहर को छोड़कर कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। घाटी में 'चिल्लई-कलां' का दौर शुरू होने वाला है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी का दौर होता है, जिसमें बर्फबारी की संभावना अधिकतम होती है। रविवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट थी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में घाटी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम रिसॉर्ट में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछली रात यह जम्मू-कश्मीर में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान था जबकि सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पुलवामा शहर में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: महाराष्ट्र के परभणी में शीतलहर का प्रकोप
महाराष्ट्र के परभणी जिले में शीतलहर का प्रकोप रहा और सोमवार को यहां तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यहां अगले दो दिनों तक मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना है। परभणी मध्य महाराष्ट्र में स्थित है और यहां इस समय सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। यहां शीतलहर का प्रकोप है और आसमान भी साफ है, इसलिए तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह स्थिति अगले 48 घंटों तक बनी रह सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल में 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इस दौरान उत्तर बंगाल के जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता एक किलोमीटर से भी कम हो जाएगी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल के सबसे ठंडे शहर
आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सोमवार को पहाड़ी इलाकों में दार्जिलिंग में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के मैदानी इलाकों में बीरभूम जिले का श्रीनिकेतन सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कलिम्पोंग एवं अलीपुरद्वार में 11-11 डिग्री, कूच बिहार में 11.6, बर्धमान और बहरामपुर में 12-12 डिग्री सेल्सियस न्यनतम तापमान दर्ज किया गया।
बाराबंकी में CNG कार में आग लगने से शख्स की जिंदा जलकर मौत, घर से महज 2 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
CJP Protest: 'पहली बार जेल का खाना खाएंगे', हिरासत में लिए जाने के बाद बोले वकील, VIDEO हो रहा जमकर वायरल
'हार की खीझ जनता पर क्यों उतार रहे', कांग्रेस-AAP पर बरसीं रेखा गुप्ता, CJP को बताया राहुल-केजरीवाल की B-टीम
वाराणसी में 11 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, जानें वजह
मुंबई में Zepto स्टोर मैनेजर महिला कर्मचारियों से करता था छेड़छाड़, MNS वालों ने कर दी...
© 2026 Times Horizon Private Limited
