दिल्ली-यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड, कश्मीर-शिमला में बर्फबारी; जानें अपने शहर का हाल
उत्तर प्रदेश में दो दिन बारिश का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसर करीब 40 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार, पंजाब-हरियाणा में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। उधर, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच चुका है। इसी तरह मौसम से जुड़ी तमाम खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
दिल्ली-यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड, कश्मीर-शिमला में बर्फबारी; जानें अपने शहर का हाल
हिमाचल में कल घने कोहरे का अलर्ट
हरियाणा-पंजाब में शीतलहर से बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड के दिन शुरू
मुंबई में आज 13 डिग्री तक लुढ़का पारा
दिल्ली का एक्यूआई 212
उत्तराखंड में पहाड़ों इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू
दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक सप्ताह के बाद फिर बिगड़ी, एक्यूआई 300 से पार
ल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को भी गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई 302 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। इस महीने की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई थी। इससे पहले 30 नवंबर को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी और एक्यूआई 346 रहा था। रविवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 233 (खराब श्रेणी) की तुलना में गिरावट दर्शाता है।
कश्मीर में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग, उधमपुर समेत कई ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां माइनस में तापमान पहुंच चुका है।
पहाड़ों में बर्फबारी
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के हालात पैदा होने से मैदानी इलाकों का तापमान गिर रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
