LIVE

थमने लगा बारिश का दौर, अब उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Sep 8, 2025, 19:11 IST

Aaj ka Mausam 08 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिन आफत की बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने के मामले सामने आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण लोगों की जान खतरे में बनी हुई है। मलबे के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इस बीच मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसमी गतिविधियों में फिर बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का दौर थमने लगा है। आगामी दिनों में मानसून की विदाई की उम्मीद की जा रही है। लेकिन तब तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।

थमने लगा बारिश का दौर, अब उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
थमने लगा बारिश का दौर, अब उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 08 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों बारिश का कहर देखने को मिला। कहीं भूस्खलन और बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई तो वहीं कई इलाकों में नदियों का रौद्र रूप देखने को मिला। भारी बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लेकिन अब मौसम की चाल बदलने लगी है। राजधानी समेत की अन्य राज्यों में बीते दिनों से हो रही बारिश में अब कमी आने लगी है। मानों मानसून विदाई की ओर आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आइए अब आपको अन्य राज्यों/शहरों में मौसम का हाल बताएं -

SEPT 08, 2025 19:09 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाके जलमग्न

SEPT 08, 2025 18:09 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: IMD का रेड अलर्ट

SEPT 08, 2025 18:07 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल

SEPT 08, 2025 16:41 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: इन इलाकों में जारी हुआ रेड अलर्ट

8 सितंबर 2025 को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के कच्छ, मोरबी, बनासकांठा और पाटन जिलों में भारी बारिश (15 मिमी/घंटा से अधिक) और मध्यम गरज-चमक के साथ रेड नाउकास्ट अलर्ट लागू है। तटीय आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में भी इसी तरह की गंभीर मौसम की स्थिति बनी हुई है।

इसके साथ ही, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में 5–15 मिमी/घंटा की मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के लिए ऑरेंज नाउकास्ट चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अचानक मौसम परिवर्तन से बचने की सलाह दी है।
SEPT 08, 2025 15:42 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: साबरमती नदी का जलस्तर बढ़ने से खेड़ा-धोलका राजमार्ग पूरी तरह जलमग्न

SEPT 08, 2025 15:30 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: इन जगहों पर हुई भारी बारिश

गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर असाधारण रूप से भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है; पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। पंजाब, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात दर्ज की गई है।
SEPT 08, 2025 15:28 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

SEPT 08, 2025 15:27 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

SEPT 08, 2025 14:18 IST

गुजरात में साबरमती नदी उफान पर

SEPT 08, 2025 13:11 IST

यमुना का जलस्तर बढ़ने से ताज महल के आस-पास जलभराव

SEPT 08, 2025 12:56 IST

यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर, कानपुर देहात, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, अयोध्या समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
SEPT 08, 2025 09:49 IST

प्रयागराज में यमुना और गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है

SEPT 08, 2025 09:44 IST

कच्छ में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति

SEPT 08, 2025 07:55 IST

दिल्ली में यमुना का जलस्तर हुआ कम

SEPT 08, 2025 05:40 IST

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

8 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू में यह अलर्ट जारी किया है। बीते कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
SEPT 08, 2025 05:40 IST

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

आज उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारी बारिश के बीच लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

SEPT 08, 2025 05:40 IST

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, पाली, जोधपुर और राजसमंद में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है और आवश्यकता न होने पर बाहर जाने से बचें।

SEPT 08, 2025 05:40 IST

यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और उमस से राहत रहेगी।

SEPT 08, 2025 05:39 IST

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में आज बारिश की संभावना है, लेकिन वर्षा को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बारिश की बौछार दर्ज की जाएगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के रह सकता है।