Aaj ka Mausam 06 May 2026 LIVE: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक आंधी-बरसात का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का लेटेस्ट अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि का भी अनुमान है। 5 और 6 मई को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कई जगह तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। अच्छी बात यह है कि बारिश से तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत बनी रहेगी।
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी चक्रवाती परिसंचरण और प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी मौसम विभाग ने तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। हालांकि महाराष्ट्र और गुजरात में इसका प्रभाव सीमित ही रहने की उम्मीद है।
देहरादून शहर के कई इलाकों में बारिश हुई।
IMD का वेदर अलर्ट
आज, 6 मई, 2026 को उत्तर-पूर्व भारत में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-60 kmph) के साथ बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है।पटना में भारी बारिश के कारण गांधी मैदान में जलभराव
पटना में 7 मई को होने वाले बिहार मंत्रिमंडल विस्तार समारोह से पहले गांधी मैदान में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया है। नगर निगम की टीमें इलाके को साफ करने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।राजस्थान में आज मौसम का हाल
राजस्थान में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।Aligarh Weather Today: अलीगढ़ में भी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में भी आज बारिश का अनुमान है। साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यहां भी येलो अलर्ट जारी किया है।Mathura Weather Today: मथुरा में बिगड़ा रहेगा वेदर
मथुरा में भी तेज रफ्तार हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम: जालौन में बारिश का येलो अलर्ट
जालौन में आज आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।मिर्जापुर में आज मौसम का हाल
मिर्जापुर में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है।चित्रकूट में आज कैसा रहेगा मौसम
चित्रकूट में तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर बिजली गिरने और आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है।Prayagraj Weather Today: प्रयागराज में आंधी-बारिश का अलर्ट
प्रयागराज में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।Kanpur weather today: कानपुर में बारिश होगी या नहीं?
कानपुर में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।Bhopal Weather Today: भोपाल में आज बारिश का अलर्ट
भोपाल में आज बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी चलने के भी आसार हैं।Jaipur Weather Today: जयपुर में धूल भरी आंधी की संभावना
जयपुर में आज बादल आसमान में छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बुधवार को यहां धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।Patna Weather Today: पटना में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
पटना में आज बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।Bengluru Weather Today: बेंगुलुरु में हल्की बारिश की संभावना
बेंगलुरु में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई। जिसके चलते मौसम सुहावना बना हुआ है और गर्मी से भी राहत है।Kolkata आज का मौसम: कोलकाता में आज बारिश का अलर्ट
कोलकाता में आज मौसम का मिजाज बिगड़ने रहने की संभावना है। आज यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।Mumbai Weather Today: मुंबई में आज मौसम रहेगा उमस भरा
मुंबई में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।Delhi Weather Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन फिर भी दिन में धूप निकल सकती है। हालांकि बारिश के कारण यहां गर्मी से बड़ी राहत मिली है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। शाम के समय यहां छिटपुट बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।आज का मौसम: MP में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां भी कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। 6 मई को राजधानी भोपाल समेत धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर और समेत आसपास के इलाकों में बारिश के साथ है। इस दौरान कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।Weather Report Today: यूपी के किन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बागपत, आगरा, इटावा, मथुरा, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, झांसी, जालौन, फिरोजाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संतरविदासनगर, कौशांबी, चंदौली, गाजीपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर।Weather Today: बिहार में बारिश के आसार
बिहार में आज पटना समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट है।Aaj ka Mausam: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज भी यूपी में बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी चलने के भी आसार हैं। साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।Delhi News: बीयर का गिलास छलका, क्लब मालिक का चढ़ा पारा! बाउंसरों की बेरहमी ने छीन ली 29 साल के शख्स की जिंदगी
लखनऊ के किसान पथ डिवाइडर से टकराकर पलटी बोलेरो, मासूम समेत 3 लोगों की मौत
Gumla News: स्कूटी समेत युवक को 1 किमी तक घसीटता रहा बेकाबू ट्रक, चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, CJP और INDIA ब्लॉक के विरोध के बीच 20 हजार जवान एक महीने और रहेंगे तैनात!
मुंबई से लक्षद्वीप और गोवा तक समुद्री सफर होगा और भी खास, कॉर्डेलिया स्काई के साथ क्रूज टूरिज्म को मिलेगा नया विस्तार
© 2026 Times Horizon Private Limited
