हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट, यूपी-बिहार में धूप खिलने से मिलेगी ठंड से राहत
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी और उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश होने से मैदानी इलाकों का मौसम प्रभावित हो रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कहीं दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। खिली धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत तो मिल रही है लेकिन हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगा है। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल -
India vs England 1st ODI Match Live Score, IND VS ENG Live Score Updates
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
राजस्थान में कल का मौसम
इस दिन एक्टिव होगा एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस
बिहार में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में आज और आना वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ठंड में भी कमी आएगी। दिन में धूप खिली रहने से ठंड से राहत मिलेगी और गर्मी का एहसास होगा। कुछ दिनों तक बिहार का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश में कहीं भी कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। न कोहरे का और न ही बारिश का कोई अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम में लोगों को ठंड से ठिठुरते हुए देखा जाएगा, लेकिन दिन में धूप खिली होने से ठंड से राहत रहेगी।
राजस्थान के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, चूरू और नागौर में कोल्ड वेव चलने से तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। लेकिन कल से राजस्थान में मौसम साफ रहेगा और कोल्ड वेव भी थम जाएगी।
हिमाचल प्रदेश के 4 शहरों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मंडी, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज सर्द हवाएं चलने से रातों के साथ दिन भी ठंडे होंगे। साथ ही मंडी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के तीन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली और देहरादून शामिल है। यहां गरज-चमक के साथ कहीं बूंदाबांदी होगी तो कहीं बारिश हो सकती है।
