आज दिल्ली-यूपी से हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, नया मौसमी सिस्टम एक्टिव; अगले दो दिन जारी रहेगा बरसात का मौसम
Aaj ka Mausam 05 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्यम और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक गहरा दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जो आगे बढ़कर ओडिशा तट पर गोपालपुर के पास पहुंच गया है। जिसका प्रभाव कई राज्यों के मौसम पर अगले दो दिन देखने को मिल सकता है। जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
आज दिल्ली-यूपी से हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, नया मौसमी सिस्टम एक्टिव; अगले दो दिन जारी रहेगा बरसात का मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बंगाल के इन जिलों में रेड अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में कल का मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में गिरा पारा, जल्द आएंगी सर्दियां
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में कल बारिश का येलो अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार के 13 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चक्रवात शक्ति को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश
दिल्ली में रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.7 डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक था।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पटना में भारी बारिस से मीठापुल से सटी सड़क धंसी
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के बाद मीठापुर पुल से सटी सड़का का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि इसका पुल की मुख्य संरचना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पुल से सटी सड़क के नीचे बने नाले में क्षति आई है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़कर दक्षिणी ओडिशा तट पर पहुंच गया है। जिसके प्रभाव से तमिलनाडु के मौसम पर प्रभाव पड़ेगा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में दो दिन तेज बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून के विदा होने के बाद भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। राजस्थान में 5-6 अक्टूबर को सभी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
