Aaj ka Mausam 03 December 2025 LIVE: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 10 राज्यों में शीतलहर का प्रकोप; तेजी से लुढ़केगा पारा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में पछुआ हवाओं के कारण लुढ़क रहा पारा
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में पछुआ हवाओं के कारण रात का पारा लगातार नीचे लुढ़ रहा है। प्रदेश में अब शीतलहर ने भी दस्तक दे दी है। जिससे ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज सुबह 6.4 डिग्री रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। दिन में अच्छी धूप भी खिली हुई है। आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत थी।Delhi Air Pollution: दिल्ली में आज कई इलाकों का AQI 400 पार
दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई 335 दर्ज किया गया। इसी के साथ यहां लगातार दूसरे दिन भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से रविवार (30 नवंबर) और सोमवार (एक दिसंबर) को थोड़ी राहत मिली थी। आज दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार भी दर्ज हुआ।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चेन्नई समेत इन जिलों में बारिश के कारण स्कूल बंद
तमिलनाडु में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी घोषित की है। चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। तचेंगलपट्टू में केवल स्कूल बंद किए गए हैं। कॉलेज खुले रहेंगे। रानीपेट (अरक्कोनम और नेमिली तालुक) में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित हुई है। कुड्डालोर, कल्लाकुरिची और विल्लुपुरम में भी बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु के इन हिस्सों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को नीलगिरि, इरोड और कोयंबटूर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, दितवाह का असर तटीय इलाकों के पास सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर और पश्चिम तमिलनाडु में बारिश जारी है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु मे ंदितवाह के प्रभाव से भारी बारिश
साइक्लोन दितवाह भले ही कमजोर होकर गहरे दबाव और फिर लो-प्रेशर एरिया में बदल गया हो, लेकिन इसका असर अब भी तमिलनाडु में भारी बारिश के रूप में जारी है। राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार कल्लाकुरिची, तिरुकोइलूर, मनालुरपेट्टई और तिरुपलापंडल में मंगलवार रात से लगातार तेज बारिश और गरज के साथ तूफान बना हुआ है। लगातार पानी गिरने से निचले इलाकों में जलभराव बढ़ गया है और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट
राजस्थान में आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने का अनुमान लगाया है। साथ ही चार दिसंबर के बाद जयपुर और बीकानेर संभाग में शीतलहर चलने का भी अनुमान है।Mumbai Air Pollution: मुंबई में प्रदूषण के कारण छाया स्मॉग
Delhi Air Pollution: स्मॉग की चादर में लिपटा इंडिया गेट
Delhi Air Pollution: दिल्ली में गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड
राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात सबसे कम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर (बीकानेर) में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 6.6 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 6.9 डिग्री, अलवर में आठ डिग्री, चूरू में नौ डिग्री और बीकानेर में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अलीपुरद्वार और दार्जिलिंग रहे राज्य में सबसे ठंडे
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मैदानी इलाकों में अलीपुरद्वार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कूचबिहार में 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में दार्जिलिंग सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि कलिम्पोंग में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिमी बंगाल में तापमान में गिरावट की संभावना
पश्चिम बंगाल में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले एक सप्ताह तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले चार दिनों में जहां दक्षिण बंगाल में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, वहीं उत्तरी बंगाल में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है। राज्य के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता घटकर एक किलोमीटर से 200 मीटर तक रह सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चक्रवात दितवाह कमजोर होकर साधारण दबाव क्षेत्र में बदला
आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 2 दिसंबर को कमजोर होकर साधारण दबाव क्षेत्र में बदल गया। इसके धीरे-धीरे उत्तरी तमिलनाडु–पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने और फिर कमजोर होकर सुस्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिसंबर को नीलगिरी सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में बारिश से कई इलाकों में जलभराव
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई, जबकि लगभग दो लाख एकड़ में फसल बर्बाद हो गई। बारिश के कारण निचले इलाकों में भारी जलभराव और यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई।
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस: पहचान पत्र साथ रखें, कार्रवाई में बाधा न बनें
Assam Earthquake: असम में सुबह-सुबह कांपी धरती, नगांव में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप
Vaishali: मां की मौत से बेखबर थी मासूम, शव के पास गुड़िया से खेलती रही 5 साल की बच्ची, पति पर हत्या का आरोप
दिल्ली से पटना के बीच Vande Bharat Special चलाने की तैयारी! जानें टाइमिंग, स्टॉपेज और किराया
Gujarat Accident: भावनगर में बड़ा हादसा, भावनगर-तलाजा हाईवे पर ट्रक-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, 7 की मौत
© 2026 Times Horizon Private Limited
