दिल्ली में AQI अब भी खराब; राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में पिछले 24 घंटों के दोरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: आज शाम इंडिया गेट धुंध की एक पतली परत में छिपा हुआ दिखा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के इन भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नवी मुंबई में बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मौसम चेतावनी (पंजाब और हरियाणा)
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज सुबह 16.8 डिग्री रहा पारा
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.5 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में बारिश के आसार
राजस्थान के कई इलाकों में नए मौसमी तंत्र के असर से बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर एवं कोटा संभाग के कुछ भागों में तीन-चार नवंबर को बादल गरजने के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), चेन्नई ने कहा कि रविवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, लेकिन तमिलनाडु में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। यह प्रणाली, जो वर्तमान में म्यांमार के दक्षिणी भागों और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर विकसित हो रही है, अगले 24 घंटों के दौरान और तीव्र होने की उम्मीद है। आरएमसी ने अपने नए मौसम बुलेटिन में कहा, "दक्षिणी म्यांमार और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर मौजूदा चक्रवाती परिसंचरण के उसी क्षेत्र में मजबूत होकर एक निम्न दबाव के क्षेत्र में विकसित होने की संभावना है।" हालांकि, इसने स्पष्ट किया कि अगले सात दिनों तक तमिलनाडु में भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड में 4 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 5 नवंबर को चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में मौसम बिगड़ सकता है। यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम
दिल्ली में आज सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। आज मौसम साफ रहने वाला है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं भी तेज हवाएं चलने या बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 3 नवंबर की रात को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे मैदानी इलाकों में ठंड़ बढ़ने का अनुमान है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना
चक्रवात मोंथा के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो दिन तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसके बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में बारिश का अलर्ट
एक नए मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने और तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब आज कमजोर होकर 'वेल मार्क लो प्रेशर एरिया' (डब्ल्यूएमएम) में बदल गया है। इसके असर से एक व दो नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं तीन नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तीन-चार नवंबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली की हवा बहुत खराब स्तर पर पहुंची
दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को और बिगड़ गई। यह 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया जोकि एक दिन पहले 218 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 303 रहा, जो वायु गुणवत्ता में तीव्र गिरावट को दर्शाता है। सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण स्तर वजीरपुर में दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 383 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
Assam Earthquake: असम में सुबह-सुबह कांपी धरती, नगांव में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप
CEC के खिलाफ आज चुनाव आयोग तक मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, जंतर-मंतर-ECI मुख्यालय पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Vadodara News: पहचान छिपाई, शादी का झांसा दिया और..., युवती के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra News: हिंगोली में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों के बीच 2 लोगों की मौत और 7 घायल, दमकल की गाड़ी भी जली
Gwalior News: इतने कम मोमोज? बस इतना सा सवाल और भड़क गया दुकानदार, फेंका युवक पर खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा चेहरा और कान
© 2026 Times Horizon Private Limited
