आज की खबर 31 अगस्त 2024: इंडिगो के विमान का बीच आसमान हुआ एक इंजन फेल, हलक में आई यात्रियों की जान
आज की खबर 31 अगस्त 2024: इंडिगो के विमान का बीच आसमान हुआ एक इंजन फेल, हलक में आई यात्रियों की जान
केदारनाथ धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां MI-17 से छटककर केदारनाथ की पहाड़ियों में क्रिस्टल हेलीकाप्टर समा गया है गौर हो कि पूर्व में केदारनाथ धाम में लेंडिग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था क्रिस्टल हेली आज सुबह सेना के हेलीकाप्टर एमआई 17 की मदद से क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेली लाया जा रहा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीन नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में इन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की और इस प्रकार ये तीनों वंंदे भारत ट्रेनें भारत में संचालित 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क में शामिल हो जाएंगी। बता दें, ये ट्रेनें कर्नाटक के बेंगलुरु, तमिलनाडु के चेन्नई और यूपी के मेरठ से शुरू होने वाली हैं। इनमें से एक वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल, दूसरी मदुरै से बेंगलुरु कैंट और तीसरी मेरठ सिटी-लखनऊ तक जाएगी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 219 उम्मीदवार मैदान में हैं क्योंकि शुक्रवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन 25 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 280 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इन विधानसभा सीट के लिए 18 सितंबर को मतदान होना है
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या पर आक्रोश के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे बलात्कार पर मौजूदा सख्त केंद्रीय कानूनों को 'शब्दशः' लागू करने को कहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक सप्ताह में लिखे गए दूसरे पत्र में देवी ने कहा कि राज्य सरकार ने बलात्कार और POCSO मामलों से निपटने के लिए अतिरिक्त 11 फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (FTSC) चालू नहीं किए हैं।
