LIVE

आज का मौसम, 26 October 2024 Highlight: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में सर्द हुई रातें; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Oct 26, 2024, 17:16 IST

आज का मौसम, 26 October 2024 Highlight: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में सर्द हुई रातें; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
आज का मौसम, 26 October 2024 Highlight: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में सर्द हुई रातें; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 26 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा व अन्य उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। यहां रातें सर्द हो रही हैं। पंखे में भी हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। बदलते इस मौसम में दिन में गर्मी और शाम में ठंड के कारण यहां जुकाम-बुखार के मामले भी बढ़ने लगे हैं। आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौरा जारी है। इस बीच चक्रवात दाना ने भी दस्तक दे दी है। चक्रवात दाना से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाके प्रभावित हैं। यहां भारी बारिश का और तेज हवाओं का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को सतर्क और घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिन तक चक्रवात दाना का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -

OCT 26, 2024 16:20 IST

तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य के चार जिलों में शनिवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। बारिश और तूफान के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखा गया है। जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है उनमें थेनी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और मदुरै शामिल हैं। साथ ही तमिलनाडु के पश्चिमी जिलों के अलावा, नीलगिरी, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी, इरोड, नमक्कल, पेरम्बलुर, अरियालुर, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और मयिलादुथुराई के कुछ क्षेत्र भी भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सेलूर में बुधवार और गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उन्होंने बिजले गिरने की भी संभावना जताई है।
OCT 26, 2024 16:14 IST

बंगाल में भारी बारिश से तबाही

बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भीषण चक्रवात और तूफान में जान गवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।
OCT 26, 2024 16:10 IST

यूपी में इस दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दाना तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कानपुर में इसका असर नजर आएगा। विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश होगी और साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखें पल-पल का अपडेट
OCT 26, 2024 13:41 IST

ओडिशा के कई इलाकों में बारिश की संभावना

ओडिशा में चक्रवात ‘दाना’ के कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो जाने से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार “उत्तरी ओडिशा पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर बढ़ा और उसी क्षेत्र में कमजोर होकर एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। अगले 12 घंटों के दौरान इसके और कमजोर होने तथा असर खत्म हो जाने की संभावना है। विभाग के मुताबिक ओडिशा के जिलों के कई स्थानों और दक्षिण ओडिशा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

OCT 26, 2024 11:24 IST

कोलकाता में आज कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
OCT 26, 2024 10:12 IST

यमुना नदी में जहरीली झाग की परत

OCT 26, 2024 09:46 IST

तमिलनाडु में मदुरै के सैल्लूर इलाके में बारिश के बाद जलजमाव

OCT 26, 2024 08:29 IST

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हुगली, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, बांकुरा और पुरुलिया में अति भारी बारिश हो सकती है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बता दें कि दाना चक्रवात के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव हुए हैं।
OCT 26, 2024 07:21 IST

असम में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने असम के कोकराझार, चिरांग, बक्सा, बारपेटा, गोलपारा, बोंगाईगांव, धुबरी और चराइदेव में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस इन जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
OCT 26, 2024 05:48 IST

दिल्ली में इस सप्ताह से होगी सर्दियों की शुरुआत


मौसम विभाग ने रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर के तीसरे सप्ताह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। तापमान गिरने के साथ यहां ठंड का स्तर बढ़ेगा। जल्द ही दिल्ली में रजाई-कंबल वाली सर्दी की दस्तक देगी।
OCT 26, 2024 05:48 IST

पश्चिम बंगाल में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट


मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। चक्रवात दाना के कारण यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।


OCT 26, 2024 05:47 IST

केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट


आईएमडी ने केरल में विभिन्न प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं। यहां भारी से अति भारी बारिश के येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, पथनमथिट्टा और तिरुवनंतपुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


OCT 26, 2024 05:47 IST

ओडिशा में चक्रवात दाना


मौसम विभाग ने चक्रवात दाना के कारण ओडिशा के मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर और भद्रक में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ढेंकनाल, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और कटक में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि अनुगुल, नयागढ़, खोरधा, पुरी और जगतसिंहपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।


OCT 26, 2024 05:47 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने तमिलनाडु में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तिरुप्पुर, करूर, डिंडीगुल, थेनी, तिरुचिरापल्ली, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, नमक्कल, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में झमाझम मेघ बरसेंगे।