LIVE
आज का मौसम, 23 July 2024 Highlight: गाजियाबाद में आज झमाझम बरसेंगे मेघ, यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; IMD का Weather Update
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 23 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार, आज गाजियाबाद में झमाझम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इस बीच यूपी-उत्तराखंड और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 11 जिलों में तो यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मुंबई में अति भारी बारिश के साथ थाने, पुणे, नासिक, नागपुर व आसपास के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य शहरों में मौसम के मुख्य समाचार इस प्रकार है -
JUL 23, 2024 17:43 IST
यूपी में अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना
यूपी में मॉनसून के कमजोर पड़ने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। दिन होते ही गर्मी शुरू हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
JUL 23, 2024 15:34 IST
उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला चल रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, टिहरी, उधमसिह नगर, नैनीताल, पौड़ी और उत्तराकाशी के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं आज भी मंगलवार 23 जुलाई को मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ ही कुछ मैदानी इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
JUL 23, 2024 14:23 IST
राजस्थान के अनेक इलाकों में सामान्य से अधिक गर्मी
राजधानी जयपुर सहित राज्य के अनेक इलाकों में कई दिन से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और लोग उमस से परेशान हैं। हालांकि बीते चौबीस घंटे में राज्य के चित्तौड़गढ़ व जोधपुर जिले में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस समय राज्य के भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 36-43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जो कि सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर हैं। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी आगामी 24 घंटों के दौरान जारी रहने की संभावना है। तत्पश्चात अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके अनुसार आज मंगलवार को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।
JUL 23, 2024 13:33 IST
JUL 23, 2024 11:19 IST
उत्तराखंड में बारिश से तबाही, आज भी Red Alert जारी
JUL 23, 2024 10:47 IST
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, राजकोट, गिर सोमनाथ, भावनगर, सूरत, वाली सद, नवसारी, भरूच, वडोदरा, नर्मदा, तापी, डांग, अमरेली, बोटाद, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, मोरबी, कच्छ, आनंद, छोटा उदयपुर, दाहोद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 23, 2024 09:03 IST
बिहार में 23 जिलों में वज्रपात का अलर्ट
बिहार में मानसून की चाल थम सी गई है। पूरे प्रदेश को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के 23 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस बीच कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है।
JUL 23, 2024 08:18 IST
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम विभाग ने जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर, भीलवाड़ा और राजसमंद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जयपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा में झालावाड़ में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
JUL 23, 2024 07:47 IST
हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार, शिमला, सोलन, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, चंबा, हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 23, 2024 06:33 IST
दिल्ली में आज भी बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग ने दिल्ली मे 24 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया था और येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में झमाझम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
JUL 23, 2024 05:32 IST
महाराष्ट्र के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, रायगढ़, सातारा, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, पुणे, थाने, नासिक, औरंगाबाद, जलगांव, नागपुर, चंद्रापुरा, गोंदिया, गढ़चिरौली, बांद्रा, में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 23, 2024 05:31 IST
गाजियाबाद में आज बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सावन की शुरुआत होते ही गाजियाबाद में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार की ही तरह मंगलवार को भी गाजियाबाद में बारिश होगी।
JUL 23, 2024 05:31 IST
उत्तराखंड के जिलों में जारी भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। आईएमडी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अल्मोड़ा, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूरे उत्तराखंड में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है।
JUL 23, 2024 05:31 IST
यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के बिजनौर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और गोंडा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 23, 2024 05:31 IST
