आज का मौसम, 03 October 2024 Highlight: राजस्थान में नहीं थम रहा बारिश का दौर, यूपी, दिल्ली में नवरात्र के पहले दिन उमस कर रही बेहाल
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 03 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश, दिल्ली में मॉनसून की वापसी के बाद गर्मी और उमस ने हालत खराब कर रखी है। हालांकि, रात में मौसम में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा है। इधर, बिहार में समेत कई राज्यों में भारी का दौर जारी है। बिहार-एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज बारिश के बाद मॉनसून की वापसी का दौर शुरू हो गया है। उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश से बड़ी तबाही के बाद अब राहत मिलने वाली है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-
आज का मौसम, 03 October 2024 Highlight: राजस्थान में नहीं थम रहा बारिश का दौर, यूपी, दिल्ली में नवरात्र के पहले दिन उमस कर रही बेहाल
नवरात्रि के दूसरे दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम
बिहार में आज हल्की बारिश के आसार
राजस्थान में नहीं थम रहा बारिश का दौर
राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में हलचल के कारण मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। राजस्थान भी इसकी चपेट में है, जहां कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर आशंका जताई गई है।
बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री
बिहार में मौसम ने ली करवट, आज भी 33 जिलों में होगी बारिश
यूपी, दिल्ली से मॉनसून की विदाई से बढ़ा पारा
दिल्ली में नवरात्र के पहले दिन गर्मी का सितम, जाने कैसा रहेगा मौसम
यूपी में 3-4 दिनों में मनॉसून की होने वाली है विदाई
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब थमने वाला है। अक्टूबर महीने की शुरुआत चिलचिलाती धूप से हुई। 3 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।
दिल्ली की बिगड़ने लगी हवा, प्रदूषण करेगा जीना हराम
मॉनसून के विदाई के साथ ही दिल्ली पर पड़ोसी राज्यों के प्रदूषण का दबाव बढ़ गया है। इससे राजधानी की हवा का मिजाज बिगड़ने लगा है। इसमें करीब 60 फीसदी की हिस्सेदारी हरियाणा, यूपी समेत दूसरे राज्यों की है, जबकि करीब 40 फीसदी प्रदूषण का स्रोत दिल्ली का अपना है।
बिहार में नवरात्र के पहले दिन इन जिलों में होगी बारिश
बिहार मौसम विभाग के मुताबिक, हथिया इस बार खूब बरसेगा, लेकिन नवरात्रि के पहले दिन कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल,अररिया, किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बिहार में हथिया नक्षत्र भी बरसेगा खूब
बिहार में बाढ़ से भयावह स्थिति है। सिर्फ 3 से 5 दिन की बारिश ने पूरे उत्तर बिहार को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऊपर से नेपाल से आयी बाढ़ ने हालात और गंभीर बना दिया है। हालांकि, अगले 6 दिन के लिए मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है, वो राहत वाली है।
भारत में सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अधिक एवं तीव्र निम्न दबाव प्रणालियों के परिणामस्वरूप 2024 के मानसून सत्र के दौरान भारत में सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक वर्षा होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम सोमवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया, देश में सामान्य 868.6 मिमी की तुलना में 934.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई - जो 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
हिमाचल प्रदेश में इस साल 18 प्रतिशत कम हुई बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में इस साल 600.9 मिमी औसत बारिश हुई, जो 18 प्रतिशत कम है जबकि सामान्य बारिश 734.3 मिमी होती है। राज्य में साल 1922 में सबसे ज्यादा बारिश 1314.6 मिमी हुई थी।
हिमाचल प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ली विदाई
हिमाचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को वापस चला गया। इसी के साथ राज्य में इस साल 18 प्रतिशत कम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, राज्य में 27 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 29 जून तक ये सभी हिस्सों में पहुंच गया था। हिमाचल प्रदेश में पिछले साल छह अक्टूबर को मानसून ने विदाई ली थी।
