Video: सूरत में दिवाली पर सेठ ने खोला दिल! थाली में भरकर दिया कैश, पत्नी के हाथों कर्मचारियों को Diwali Bonus

सूरत के व्यापारी काअनोखा दिवाली बोनस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने कर्मचारियों की पत्नियों को थाली में सजाकर नोटों के बंडल दिए हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस देने के लिए सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने अनोखा तरीका अपनाया है। पारंपरिक लिफाफे में बोनस देने के बजाय व्यापारी ने नोटों के बंडल से सजी थालियां कर्मचारियों की पत्नियों के हाथों उनके पतियों तक पहुंचवाईं। इस खास अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग व्यापारी की पहल की तारीफ कर रहे हैं।

Diwali Bonus

सूरत में दिवाली पर सेठ ने खोला दिल!

सूरत के मोटा वराछा इलाके में कपड़े का कारोबार करने वाले रामस्वरूप मुंडे ने इस दिवाली अपने 20 कर्मचारियों को खास सरप्राइज देने का फैसला किया। उन्होंने कर्मचारियों को बोनस देने के लिए एक अलग ही व्यवस्था की। रामस्वरूप मूंड राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हैं और सूरत के वराछा इलाके के सुदामा चौक स्थित महादेव क्लॉथ सेंटर के मालिक हैं।

End of Feed