उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गजब का कारनामा सामने आया है। यहां कांवड़ यात्रा के लिए कावड़ मार्ग पर नगर पालिका ठेकेदार ने सड़क पेचवर्क का किया था काम, जिसे निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव ने अपनी ठोकर से ही उखाड़ दिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया, मंत्री ने अधिकारियों को मौके ओर बुलाकर दी सख्त हिदायत, सरकार का पैसा है सही जगह उपयोग हो क्वालिटी से कंप्रोमाइज बिल्कुल नहीं होगा, इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
मुजफ्फरनगर में बनी रोड एक दिन में उखड़ी
कांवड़ मेले की तैयारियो के दौरान यात्रा शुरू होने से ठीक पहले मुजफ्फरनगर नगर पालिका के ठेकेदार का एक ऐसा गजब का कारनामा सामने आया है। जिसे यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खुद अपनी ठोकर मारकर उजागर किया है।
मंत्री कपिल देव खुद अपने पैर की ठोकर मारकर उजागर किया
दरसअल नगर में स्थित शिव चौक से लेकर हनुमान चौक तक के कावड़ मार्ग का नगर पालिका मुजफ्फरनगर के द्वारा अपने ठेकेदार से पेचवर्क का कार्य कराया गया था। जिसकी कमियों को आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने निरीक्षण के दौरान खुद अपने पैर की ठोकर मारकर उजागर किया है। आपको बता दे कि इस सड़क पर हुए पेजवर्क का काम ऐसा था कि हल्की सी ठोकर से सड़क उखड़ती नजर आई।
नगर पालिका अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश
जिससे नाराज होकर तुरंत मंत्री जी ने नगर पालिका अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार का पैसा है सही जगह उपयोग हो क्वालिटी से किसी प्रकार का कोई कंप्रोमाइज ना हो इसकी जांच कराई जाए और जो दोषी हो उसपर कार्रवाई हो। इस सड़क को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का भी कहना है कि बारिश की वजह से यह हुआ है अबकी बार बहुत ज्यादा बारिश हुई है उसकी वजह से एक लेयर पड़ी थी वह उतर रही है बारिश के बाद दोबारा इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
'भगत सिंह रोड और शहर की सबसे महत्वपूर्ण रोड'
मंत्री कपिल देव अग्रवाल की माने तो यह भगत सिंह रोड और शहर की सबसे महत्वपूर्ण रोड है। इस पर तारकोल वाली सड़क बनाने का काम हुआ और आज सुबह से ही पहले कॉल मेरे पास 6:30 बजे आई रात सही मेरे पास लगातार कॉल आ रही है। कि इसकी रोड़ियां उखड़ रही है। अभी आओ मैं अभी आया हूं। बाजार के लोगों ने फोन किया है। अभी मौके पर जो ईओ है, एई है, जेई है। उनको बुलाया गया। उनका कहना है कि अभी इसके ऊपर और एक यानी एक परत और डालनी है। तभी फाइनल होगा लेकिन रोड़ियां उखड़ रही है तो सख्त हिदायत दी गई है। सरकार का पैसा है। सही जगह उपयोग हो क्वालिटी में किसी प्रकार का कंप्रोमाइज ना करें। सख्त हिदायत इस बात की दी गई है। पूर्ववर्ती ना हो इस सड़क को ठीक कराएंगे। यहां भगत सिंह रोड से लेकर हनुमान चौक तक यह सड़क बनने का काम हुआ। एक बात और देख रहा हूं। लगातार सीसी के ऊपर तारकोल डाल देते हैं। उसके कारण से फिर सीसी के ऊपर तार को लुका नहीं है बारिश होती है। वह उखड़ जाती है। तो सीसी हटाकर तारकोल डालें सीसी में डायरेक्ट रुकता नहीं है एक बार में उखाड़ जाती है। उसके लिए कहां है। इस प्रकार की पुर्नवृत्ति ना हो। और अगर यह वह हो तो उसे हटा करके। उखाड़ी है आप भी देख रहे हो मैं भी देख रहा हूं। लेकिन उसको ठीक कराएंगे। और इसके ऊपर अभी एक परत और डालेगी।
'फायर वाले दिख ही नहीं रहे'
देखिए हमने अधिशासी अधिकारी को टेक्निकल को मिलकर मीटिंग रखी है। उनको कहा है कि ऐसी चीज ना पाई जाए। जहां आपको लगता है कि क्वालिटी सड़क की कट रही है। साइज जीरो है। सीमेंट में सरिया में कहीं बात पाएगी तो उसकी जांच होगी। और जो भी दोषी पाएगा। सख्त कार्रवाई इसके खिलाफ होगी। अभी उनकी जांच होगी। मैंने कहा है। कि भगत सिंह रोड सबसे महत्वपूर्ण रोड है। फायर वाले दिख ही नहीं रहे। अधिकारी को बुलाया की फायर पंप कहां है जो उनके बिंदु होते हैं उनको देखे जाएं उनके पॉइंट पर निशान लगा चाहिए कि उनके अटेंडेंस कहां-कहां पर है भगवान ना करें कई कभी कोई दुर्घटना हो तो हमें पता हो जानकारी हो।
