कानपुर से निकला A Complete Man, जिसने आसमान को भी अपनी उड़ान से नीचा दिखा दिया

एक शख्स जिसने देश के कंप्लीट मैन बनना सिखाया, उसने रिटायर होने के बाद अपनी बायोग्राफी लिखी तो उसका नाम An Incomplete Man लिखा। लेकिन विजयपत सिंघानिया की कहानी इतनी भर नहीं है। उन्होंने अपनी उड़ान से आसमान को भी नीचा दिखाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 हजार घंटे हवाई उड़ान का एक्सपीरियंस
  • इंटरनेशनल रेस में उन्होंने 1994 में गोल्ड मेडल जीता
  • 2007 में उन्होंने IIM अहमदाबाद का चेयरमैन नामित किया गया

एक बड़ा उद्योगपति, जो देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक का मुखिया था। 67 साल की उम्र में सबसे अधिक (69,000 फीट) ऊंचाई पर हॉट एयर बलून में उड़ान भरने का जज्बा भी इस उद्योगपति में था। एक माक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से 23 की उड़ान भरकर 1988 में लंदन से दिल्ली आने वाला यह शख्स आसमान की ऊंचाइयों को छूने के लिए ही पैदा हुआ। हालांकि, अपनी विरासत बेटे को सौंपने के बाद पारिवारिक विवाद की वजह से भी चर्चा में आए, लेकिन इस शख्स ने अपने शहर का नाम आसमान की ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया। विजयपत सिंघानिया... जी हां ये नाम ही अपने आप में काफी है।

City Influencer Vijaypat Singhania.

विजयपत सिंघानिया की सफलता की कहानी

विजयपत सिंघानिया का जन्म 1938 में कानपुर में हुआ। वह मशहूर सिंघानिया परिवार का हिस्सा हैं, रेमंड कंपनी के मालिक हैं। विजयपत सिंघानिया स्वय 1980 से 2000 तक रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन रहे हैं। वह सिर्फ बिजनेसमैन नहीं, बल्कि एविएटर भी हैं। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी भी लिखी है, जिसमें उन्होंने अपनी माइग्रोलाइट फ्लाइट के बारे में विस्तार से जिक्र किया है।

End of Feed