LIVE
तेलंगाना में 9 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे मेघ
तेलंगाना में 9 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे मेघ
SEPT 06, 2024 20:56 IST
तेलंगाना में 9 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव के चलते 9 सितंबर तक तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में, उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले दो दिनों में इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। आदिलाबाद, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, वारंगल और हनमकोंडा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
SEPT 06, 2024 18:53 IST
हैदराबाद में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव
हैदराबाद में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति है। ऑफिस टाइम में घर जाने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
SEPT 06, 2024 16:08 IST
राजस्थान में भारी बारिश के कारण बीसलपुर बांध के दो गेट खोले गए
राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने के बीच पिछले 24 घंटे में भीलवाड़ा जिले में कई जगह भारी वर्षा हुई। इस बीच, भारी बारिश के कारण टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में जलस्तर पर्याप्त स्तर पर पहुंचने के कारण शुक्रवार को बांध के दो गेट भी खोले गए।
SEPT 06, 2024 14:31 IST
पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव
पुडुचेरी शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने से विभिन्न क्षेत्रों के निचले इलाकों में पानी भर गया। पुडुचेरी में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
गुरुवार रात को बारिश और आकाशीय बिजली गरजने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई। विनायक चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियां बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अस्थायी शिविर लगाने वाले ग्रामीण कारीगरों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे।
गुरुवार रात को बारिश और आकाशीय बिजली गरजने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई। विनायक चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियां बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अस्थायी शिविर लगाने वाले ग्रामीण कारीगरों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे।
SEPT 06, 2024 12:15 IST
तेलंगाना में 9 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव के चलते 9 सितंबर तक तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
SEPT 06, 2024 11:15 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में शुक्रवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। साथ ही न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिनभर बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान व्यक्त किया है।
SEPT 06, 2024 09:54 IST
SEPT 06, 2024 08:57 IST
SEPT 06, 2024 08:13 IST
राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में अति भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सिरोही, जालोर, पाली, नागौर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 06, 2024 07:13 IST
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के बागेश्वर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उसके साथ नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 06, 2024 06:24 IST
यूपी के 17 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा और चित्रकूट में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 06, 2024 05:33 IST
Aaj ka Mausam: दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग की मानें तो गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 06, 2024 05:33 IST
राजस्थान के 4 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान के 4 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन चार जिलों में अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जैसलमेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ को छोड़कर शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 06, 2024 05:32 IST
बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान जिलों में जमकर बारिश होगी, जिससे तापमान में कमी आएगी। इसके अलावा कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
SEPT 06, 2024 05:32 IST
SEPT 06, 2024 05:32 IST
