Indore News: लड़कियों को सिगरेट पीता देख सटका बुजुर्ग का दिमाग, कैफे में लगा दी आग

इंदौर में लड़कियों को सिगरेट पीते देख 70 साल के बुजुर्ग ने कैफे में आग लगा दी। उसका कहना है कि उसने समाज को सुधारने के लिए ये नेक काम किया है। वह बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह से प्रभावित है।

इंदौर: आजकल युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है। सिगरेट पीना तो जैसे फैशन बन गया है। दिमाग को फ्रेस रखने के लिए इसे शौकिया बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले तो ज्यादातर मादक पदार्थों का सेवन पुरुष करते थे, लेकिन ये चलन महिलाओं को भी भा रहा है। ऐसे में इंदौर में एक बुजुर्ग लड़िकयों को सिगरेट पीता देख भड़क गया। उसने उक्त कैफे में आग लगा दी, जहां लड़कियां बैठकर धुएं के छल्ले उड़ाती थीं। आग से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

70 year old man sets fire to cafe after seeing girls smoking cigarettes in indore

बुजुर्ग ने कैफे में लगाई आग

पुलिस ने जब बुजुर्ग को पकड़ा तो उन्होंने बताया कि वे लड़कियों को यहां पर सिगरेट पीता देख परेशान होते थे। बुजुर्ग ने बताया कि युवा पीढ़ी को सुधारने का उन्हें यही तरीका बेहतर लगा। हालांकि, उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि कैफे संचालक को वे पांच लाख रुपये दे सकते हैं ताकि, वो अपने नुकसान की भरपाई कर लेगा।

End of Feed