मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने दौरे में मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम श्री बांके बिहारी मंदिर गए और भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए। उसके बाद वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा सीएम योगी ने बांके बिहारी मंदिर के दर्शन एवं गोवर्धन परिक्रमा के लिए संचालित की जाने वाली गोल्फ कार्टों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा- इससे वृंदावन और गोवर्धन में यातायात व्यवस्था पटरी पर आएगी और श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। यह गोल्फ कार्ट उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा खरीदी गई हैं।

योगी ने बांके बिहारी के किए दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर मंगलवार को दिन भर प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट का अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह से ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

योगी ने बांके बिहारी के किए दर्शन-पूजन
पंडित दीनदयाल धाम मेला
वहीं सीएम फरह स्थित नगला चंद्रभान में पंडित दीनदयाल धाम में चार दिवसीय मेले का उदघाटन करेंगे। यह मेला 11 से 14 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें पंचगव्य, स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी होगी और किसान सम्मेलन होगा। बताया जा रहा है कि इसमें आठ हजार से अधिक किसानों को सीएम संबोधित करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
