LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 12 अक्टूबर 2023 LIVE: UP एटीएस ने पकड़े तीन संदिग्ध बांग्लादेशी, तिरुवनंतपुरम शहर में जारी है बारिश

Shaswat GuptaUpdated Oct 12, 2023, 19:56 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 12 अक्टूबर 2023 LIVE: UP एटीएस ने पकड़े तीन संदिग्ध बांग्लादेशी, तिरुवनंतपुरम शहर में जारी है बारिश

शहरों के ताज़ा समाचार, 12 अक्टूबर 2023 LIVE: UP एटीएस ने पकड़े तीन संदिग्ध बांग्लादेशी, तिरुवनंतपुरम शहर में जारी है बारिश

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 12 अक्टूबर 2023 LIVE: LIVE: NIA ने लखनऊ कानपुर व गोरखपुर समेत छह शहरों में प्रतिबंधित संगठन PFI के सक्रिय सदस्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। बिहार के बक्सर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में तहखाने के अधिकार पर आज सुनवाई होनी है। दरअसल, व्यासजी के पौत्र शैलेन्द्र व्यास ने पूजा का अधिकार का अधिकार मांगा है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

OCT 12, 2023 19:56 IST

CM योगी ने कानून-व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के डीएम-एसपी शामिल थे।
OCT 12, 2023 19:22 IST

UP एटीएस ने पकड़े तीन संदिग्ध बांग्लादेशी

मानव तस्करी सिंडीकेट में शामिल 3 बांग्लादेशी नागरिकों को UP ATS ने गिरफ्तार किया है। इस सिंडीकेट को विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई थी।
OCT 12, 2023 18:41 IST

तिरुवनंतपुरम में बारिश

केरल के तिरुवनंतपुरम में बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।
OCT 12, 2023 17:57 IST

CM ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा की दीं शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवरात्रि से पूर्व देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा- "आप सभी को दुर्गा पूजा, काली पूजा और छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पूजा के दौरान पंडालों में बहुत भीड़ होती है इसलिए पुलिस के साथ समन्वय करें।"
OCT 12, 2023 17:54 IST

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस की CEC की बैठक

दिल्ली में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की CEC की बैठक जारी है। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कई बड़े नेता मौजूद हैं।
OCT 12, 2023 15:13 IST

पिथौरागढ़ में PM करेंगे परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

उत्तराखंड में आज पीएम मोदी का दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं। यहां पीएम कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
OCT 12, 2023 14:32 IST

ट्रेन हादसे के यात्रियों को गुवाहाटी ले जाएगी विशेष Train

बक्सर में पटरी से उतरीं नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के बाद गुवाहाटी के यात्रियों को सकुशल पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
OCT 12, 2023 14:03 IST

रोहतक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए CM योगी-रामदेव

हरियाणा के रोहतक में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह जारी है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, RSS प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु स्वामी रामदेव पहुंच चुके हैं।
OCT 12, 2023 13:09 IST

MP में प्रियंका वाड्रा शिवराज सरकार पर बरसीं

मध्य प्रदेश के मंडला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "जितने भी अधिकार कांग्रेस ने लोगों को दिए भाजपा ने एक-एक कर सारे अधिकार छीन लिए। उन्होंने, कहा अपनी मांग रखने वाले किसानों पर बीजेपी ने गोलियां बरसाई थीं।
OCT 12, 2023 12:27 IST

दिल्ली शराब नीति पर BJP का विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली शराब नीति मामले को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
OCT 12, 2023 12:25 IST

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे पर PM ने जताया शोक

बुधवार को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतर गई थी। इस पर पीएम मोदी ने लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने कहा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर कहा मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
OCT 12, 2023 10:21 IST

आज हरियाणा में रहेंगे CM योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के रोहतक में बाबा मस्तनाथ मठ मेले में हिस्सा लेंगे। सीएम के अलावा RSS प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव भी आएंगे।
OCT 12, 2023 10:18 IST

PM मोदी ने पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड के पिथोरागढ़ स्थित पार्वती कुंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा-अर्चना की
OCT 12, 2023 10:16 IST

दिल्ली की फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के उद्योग नगर के पीरा गढ़ी इलाके में आज सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर 33 फायर टेंडर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं।
OCT 12, 2023 09:01 IST

UP के छह शहरों में NIA की छापेमारी

NIA ने लखनऊ कानपुर व गोरखपुर समेत छह शहरों में प्रतिबंधित संगठन PFI के सक्रिय सदस्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की है।
OCT 12, 2023 08:11 IST

ज्ञानवापी मामले में आज सुनवाई

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में तहखाने के अधिकार पर आज सुनवाई होनी है। दरअसल, व्यासजी के पौत्र शैलेन्द्र व्यास ने पूजा का अधिकार का अधिकार मांगा है।
OCT 12, 2023 08:09 IST

उत्‍तराखंड पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद वे पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
OCT 12, 2023 06:29 IST

राजस्‍थान में चुनावी तारीख बदली

राजस्थान में चुनाव की तारीख को बदल दिया गया है। दरअसल, 23 नवंबर को होने वाली वोटिंग को स्‍थगित करते हुए 25 नवंबर को चुनाव कराना निर्धारित हुआ है।
OCT 12, 2023 06:29 IST

योगी का सनातन पर बयान

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सनातन धर्म पर ताजा बयान दिया है। वे बोले-'देश व सनातन धर्म के प्रति चौकन्ना हो जाएं, क्योंकि अब इस पर प्रहार हो रहे हैं।'
OCT 12, 2023 06:29 IST

श्रीकृष्‍णजन्‍मभूमि मामले में बड़ा अपडेट

म‍थुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को कृष्ण जन्मभूमि के रूप में मान्यता देने की अर्जी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।