Jamshedpur News: नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे युवक, दुर्घटना में 6 की मौत, 2 घायल

Jamshedpur News: नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें 6 युवकों की मौत हो गई और 2 युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Jamshedpur News: नए साल की शुरुआत जहां अच्छी खबरों के साथ हो रही है, वहीं कुछ स्थानों से दुर्घटनाओं की और हत्या की खबर सामने आई है। ऐसी ही एक खबर झारखंड से आई है। झारखंड के जमशेदपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। जानकारी के अनुसार नए साल का जश्न मनाकर आठ दोस्त लौट रहे थे। इस घटना में कार में सवार छह युवकों की मौत हो गई है।

6 people died and 2 injured in car accident in Jamshedpur after returning to celebrate new year party

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवक हुए दुर्घटना का शिकार

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवक जमशेदपुर में दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पास सर्किट हाउस के नजदीक हुआ था। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। बता दें कि गाड़ी डिवाइडर पर इतनी जोर से टकराई थी की उसके परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें 4 लोगों की मौत मौके पर हो गई और बाकी के चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिन्हें अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। 8 में 6 युवकों की मौत हो गई है।

End of Feed