Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु में बड़ा सड़क हादसा, कार की टक्कर से 5 महिलाओं की मौत

तमिलनाडु के ममल्लापुरम राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने पांच महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

चेन्नई: ममल्लापुरम राजमार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर के कारण पांच महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पांचों महिलाओं को उस समय कार ने टक्कर मार दी जब वे मवेशी चराने और खाना खाने के बाद सड़क पार करने का प्रयास कर रही थीं। उन्होंने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु में बड़ा सड़क हादसा, कार की टक्कर से 5 महिलाओं की मौत

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा अधिकारियों को इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने का निर्देश दिया है।

End of Feed