दिल्ली में फिर मची सनसनी; बाइक से पहुंचे हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 42 वर्षीय व्यक्ति की ली जान

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक 42 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात में पारिवारिक विवाद की भी अहम भूमिका हो सकती है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Sangam Vihar Murder Case: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक 42 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में मृतक के किसी रिश्तेदार की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान हृदयेश मिश्रा के रूप में हुई है, जो निर्माण कार्य से जुड़े थे।

Sangam Vihar Murder Case

दिल्ली में खौफनाक वारदात (प्रतीकात्मक फोटो)

सुबह पांच बजे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब पांच बजे एक मंदिर के पास हुई। उस समय हृदयेश अपने भाई अजय के साथ एक मिनी ट्रक हटवाने के लिए बाइक से वहां पहुंचे थे। जैसे ही अजय अपना ट्रक स्टार्ट कर रहा था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावर मौके पर पहुंचे और हृदयेश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

End of Feed