शहर

लिफ्ट के दरवाजे में फंसा 4 साल का मासूम, खून से लथपथ मिला शव, हैदराबाद में सामने आया दर्दनाक हादसा

Child Death by Stucking in Lift : हैदराबाद के मेहंदीपट्नम में एक 4 साल के मासूम बच्चे की दुखद मौत से सनसनी मच गई, यहां की आसिफ नगर कॉलोनी के मुख्ताबा अपार्टमेंट में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया।

Image

AI Image

Hyderabad Lift Incident: हैदराबाद में एक इमारत की लिफ्ट में कथित रूप से फंस जाने पर साढ़े चार साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।शहर में एक माह में यह इस प्रकार की दूसरी घटना है।आसिफ नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात चार मंजिला इमारत में हुई, जो एक निजी पुरुष 'पीजी हॉस्टल' है।अधिकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता नेपाल से हैं और उसके पिता चार माह से एक इमारत में चौकीदार के तौर पर काम कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को उसकी मां और कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चे को लिफ्ट में फंसा हुआ पाया।प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया, 'बच्चा कुचल गया था तथा लिफ्ट भूतल और प्रथम तल के बीच फंस गई।'

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाहर निकाल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ या फिर लिफ्ट में कोई तकनीकी समस्या थी।

उन्होंने कहा कि बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक फरवरी में एक अपार्टमेंट परिसर में 'एलीवेटर शाफ्ट' और दीवार के बीच छह वर्षीय बच्चा फंस गया था और बाद में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article